अंडरटेकर और ट्रिपल एच के स्पेशल मैच के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

<p>

जिस मैच का इंतजार फैंस को कई दिनों से था आखिरकार वो हो ही गया। जी हां अंडरटेकर और ट्रिपल एच के मैच ने फैंस का दिल जीत लिया। सुपर शो डाउन के मेन इवेंट में ये मैच हुआ। काफी लंबा ये मैच चला। केन और शॉन माइकल्स ने भी यहां पर अपना रोल अच्छे से निभाया। मैच में जीत हालांकि ट्रिपल एच की हुई। दोनों ने शानदार प्रदर्शन यहां पर किया। इन दोनों के बीच ये अंतिम बार सिंगल मुकाबला था।

हालांकि टेकर ने जो अंत में किया वो कुछ अलग ही था। और फैंस इसका ही इंतजार कर रहे थे। दरअसल ट्रिपल एच ने टेकर को गले लगाया और इसके बाद चारों सुपरस्टार्स एक दूसके के गले मिले लेकिन टेकर ने ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स पर हमला कर दिया। जिसके बाद शो का अंत हुआ। इस मैच को लेकर ट्विटर पर भी जबरदस्त रिएक्शन मिला। ट्विटर पर फैंस के ट्वीट की बाढ़ आ गई।

(मेरे आंसू आ गए थे,लेकिन एक फैन के नाते रोया नहीं। इस मेमोरी के लिए धन्यवाद)

(मेरे हिसाब से ये अंत नहीं है। क्राउन ज्वैल में फिर इनका मुकाबला होगा।)

(ऐसा मोमेंट हमेशा होना चाहिए। सभी के लिए काफी स्पेशल था)

(ये एक शानदार रात थी।)

(इतनी शानदार नाइट। अगर किसी को इनसे दिक्कत है तो ब्लाक कर दो।)

(ट्रिपल एच को जीतने पर बधाई। ये काफी शानदार मैच था)

(अंडरटेकर और ट्रिपल एच को धन्यवाद)

(ट्रिपल एच और टेकर की वजह से ये शो काफी शानदार हुआ।)

(ये हैं लैजेंड।)

(हम लोगों ने जैसा सोचा था उससे कहीं बेहतर ट्रिपल एच और अंडरटेकर निकले।)

(एक शानदार मैच ये था। रैसलमेनिया 35 में भी ये मैच देखने को मिल सकता है)

(ये एक ऐतिहासिक पल था। सभी को धन्यवाद)

(ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल था। इनकी इज्जत अपने आप में बनती है। ये सब लैजेंड है।)