WWE Super ShowDown 2020: 7 सुपरस्टार्स जो वापसी कर सकते हैं

WWE Super ShowDown 2020,
WWE Super ShowDown 2020,

#4.टाइटस ओ' नील

टाइटस ओ' नील
टाइटस ओ' नील

टाइटस ओ' नील पिछले साल नवंबर के महीने के बाद से ही रिंग में लड़ते हुए नहीं नजर आएं हैं। आपको बता दें, टाइटस ने अपना आखिरी मैच रॉ में बॉबी लैश्ले के खिलाफ लड़ा था। इस बात की संभावना है कि वह इस बड़े इवेंट में वापसी कर मैच लड़ सकते हैं।

आपको याद दिला दें, टाइटस सऊदी अरब में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच के दौरान एंट्री करते वक़्त वह फिसल कर रिंग के अंदर चले गए थे। यह चीज जानबूझकर नहीं की गई थी लेकिन दुनिया भर में बैठे दर्शकों को यह काफी पसंद आया था।

#3.केन

केन
केन

केन हाल ही में स्मैकडाउन के एक एपिसोड के दौरान नजर आए थे जहां द फीन्ड से उनका सामना हुआ था, हालांकि जल्द ही डेनियल ब्रायन उनकी मदद करने के लिए पहुंच गए थे। इसके बाद से ही केन WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, केन के सुपर शोडाउन में द फीन्ड का सामना करने की अफवाह थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब जबकि, द फीन्ड सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच का हिस्सा हैं, केन इस इवेंट में वापसी कर किसी नए सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं।

Quick Links