सुपर शोडाउन में फैंस को एक बड़ा झटका तब लगा जब गोल्डबर्ग ने ब्रे वायट को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हरा दिया। किसी ने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। सभी को लगा था कि फीन्ड इस मैच में जीत जायेंगे ताकि रोमन रेंस उन्हें रेसलमेनिया में हराकर चैंपियन बन जाएं। हालाँकि ऐसा नहीं हुआ। ये भी पढ़ें: WWE Super ShowDown- गोल्डबर्ग ने रचा इतिहास, 4 स्पीयर और एक जैकहैमर से फीन्ड को दी शिकस्तगोल्डबर्ग ने कुछ ही समय में फीन्ड को हरा दिया और टाइटल जीत लिया। ये जीत उन्हें क्लीन तरीके से मिली थी। इससे वायट के किरदार को भी काफी नुकसान हुआ है। मगर ऐसा लगता है कि ये सब करने के पीछे कई बड़े कारण थे। आइये जानें उन 5 वजहों के बारे में जिनसे गोल्डबर्ग ने द फीन्ड को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हरा दिया।#5 ताकि वह रोमन रेंस के साथ दुश्मनी कर सकेOne thing left to do tonight... finish this. For good. #WWESSD pic.twitter.com/iYjOAIG8pv— Roman Reigns (@WWERomanReigns) February 27, 2020अफवाहों के अनुसार अभी भी रोमन रेंस रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने वाले हैं। अगर गोल्डबर्ग सुपर शोडाउन में चैंपियन नहीं बनते तो रेंस, रेसलमेनिया में फीन्ड का सामना करते। हालाँकि गोल्डबर्ग बनाम रेंस का मैच काफी लंबे समय से होने की कगार पर था। इन दोनों के बीच होने वाला ड्रीम मुकाबला फैंस को काफी पसंद आएगा। इस वजह से शायद गोल्डबर्ग ने जीत दर्ज की है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं।