649 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE Superstar की मां का हुआ निधन, गम में डूबकर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

जानिए किस WWE सुपरस्टार को लगा झटका?
जानिए किस WWE सुपरस्टार को लगा झटका?

Condolences WWE Superstar Alba Fyre: WWE सुपरस्टार एल्बा फायर (Alba Fyre) की मां का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसके बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने दिल दहला देने वाला पोस्ट भी साझा किया।

Ad

फायर इस समय रेड ब्रांड में आईला डौन के साथ टैग टीम में काम कर रही हैं। इन दोनों को WWE ड्राफ्ट में इस बार Raw में चुना गया था। फायर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपनी मां के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने अपनी मां को लेकर एक खास संदेश भी लिखा। फायर ने कहा,

आपके प्यार के बिना दुनिया पहले जैसी नहीं होगी।
Ad

फायर और आईला डौन पूर्व NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन भी हैं। कुछ समय पहले Sportskeeda Wrestling को फायर ने अपना इंटरव्यू दिया था। उन्होंने टैग टीम डिवीजन को लेकर अपनी बात रखी थी। फायर ने कहा,

बहुत कुछ है जिसे हम नाम दे सकते हैं। एक ग्रुप उनमें से कुछ जिन्हें हम हाल ही में देख रहे हैं, जंपिंग बॉम्ब एंजल्स। हम सिर्फ देख नहीं रहे बल्कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि हमने उनके साथ रेसलिंग की होगी? दुनिया भर में बहुत टैग टीमें हैं जिनके साथ जुड़ना बहुत अच्छा होगा। हम इसके लिए आगे जाकर अच्छा काम करेंगे।

WWE सुपरस्टार एल्बा फायर ने अभी तक किया शानदार काम

एल्बा फायर ने NXT में अच्छा काम किया था। WWE में साल 2019 में उन्होंने एंट्री की थी। NXT यूके ब्रांड में उन्होंने डेब्यू किया था। इस ब्रांड में उन्हें बहुत सफलता मिली। 649 दिन तक वो विमेंस चैंपियन रहीं थीं। साल 2009 से 2019 तक उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में भी अच्छा काम किया था। इस दौरान भी उन्होंने कई टाइटल हासिल किए थे।

खैर फायर का फ्यूचर WWE में काफी अच्छा रहेगा। रिंग में उनके काम को सभी पसंद करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि फैंस का समर्थन हमेशा उन्हें मिलता है। ट्रिपल एच की नजरें उनके ऊपर हमेशा रहेंगी। आगे जाकर उनका सिंगल्स रन भी फैंस को देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर के लिए अच्छा रहेगा। देखना होगा कि WWE में अब उनके आगे का रन कैसा रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications