WWE के फेमस Superstar का एक 'असभ्य' फैन को 9 ऑटोग्राफ देने का वीडियो हुआ वायरल, गुस्से में पूर्व चैंपियन ने तोड़ी चुप्पी

Pankaj
WWE के पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर
WWE के पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने आखिरकार एक फैन के वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वो 9 ऑटोग्राफ साइन कर रही हैं। ब्लिस और कुछ अन्य WWE सुपरस्टार्स को पहले भी हवाई अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ऑटोग्राफ के लिए फैंस द्वारा परेशान किया गया है।

Ad

हाल ही में रिया रिप्ली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एक वीडियो इस समय ट्विटर पर बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस को एक फैन के लिए कई ऑटोग्राफ पर साइन करते हुए देखा जा सकता है, वो फैन उनसे और भी साइन करने के लिए कहता जा रहा है। ब्लिस ने कुल नौ ऑटोग्राफ दिए। इस वीडियो की ट्विटर पर चर्चा हो रही है, सभी उस फैन की आलोचना कर रहे हैं और उसके व्यवहार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ब्लिस की नज़र भी इस वीडियो पर पड़ी और उन्होंने इस पर रिएक्ट किया। ब्लिस ने गुस्से में कहा,

दुर्भाग्य से हम इसके आदी हो चुके हैं, ये लोग सोचते हैं कि हम नहीं जानते कि वो इसे बेचते हैं और हम धन्यवाद नहीं कहते हैं तो नाराज हो जाते हैं।
Ad

WWE में अभी तक एलेक्सा ब्लिस का करियर शानदार रहा

एलेक्सा ब्लिस इस समय WWE रिंग से बाहर चल रही हैं। ब्लिस आखिरी बार Royal Rumble 2023 में नज़र आई थीं, जहां उनका सामना बियांका ब्लेयर से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि WWE के पास इस समय उन्हें लेकर फ्यूचर में कोई भी प्लान नहीं हैं। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को भी झटका लगा होगा।

Ad

WWE में अभी तक ब्लिस का करियर शानदार रहा हैं। अपने करियर में वो Raw विमेंस चैंपियन, SmackDown विमेंस चैंपियन, विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट और टैग टीम चैंपियन भी बन चुकी हैं। अब देखना होगा कि रिंग में उनकी वापसी कब होगी। जल्द ही इस बारे में अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications