WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने एलिमिनेशनल चैंबर (WWE Elimination Chamber 2022) प्रीमियम लाइव इवेंट में हिस्सा लेने के बाद रिंग में वापसी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ट्विटर पर ब्लिस ने WWE यूनिवर्स के लिए एक भावुक मैसेज पोस्ट किया है। पूर्व रॉ (RAW) विमेंस चैंपियन कई महीनों तक रिंग से दूर रही थीं। हाल ही में उन्होंने थेरेपी सेशन सैगमेंट के जरिए Raw में वापसी की थी।Elimination Chamber से कुछ दिन पहले ही ब्लिस को विमेंस चैंबर मैच के छठे सुपरस्टार के रूप में घोषित किया गया था। Elimination Chamber मैच समाप्त होने के थोड़ी देर बाद ब्लिस ने ट्विटर पर एक भावुक संदेश लिखा।Lexi Kaufman@AlexaBliss_WWEThank you for the warm welcome back! You all are amazing #EliminationChamber11:52 PM · Feb 19, 2022221681647Thank you for the warm welcome back! You all are amazing #EliminationChamberElimination Chamber में ब्लिस ने चैंबर मैच में पांचवें नंबर पर एंट्री ली थी और लिव मॉर्गन को एलिमिनेट किया था। ब्लिस अंत तक रिंग में मौजूद रही थीं और उन्हें मुकाबले जीतने वाली बियांका ब्लेयर ने एलिमिनेट किया था। इस जीत के बाद अब ब्लेयर WrestleMania 38 में बैकी लिंच को RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं।विमेंस Elimination Chamber मैच के बाद बैकी लिंच ने हॉल ऑफ फेमर लीटा के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी।WWE द्वारा एलेक्सा ब्लिस को मिल रहे पुश के बारे में विंस रुसो ने की थी टिप्पणीWWE कई महीनों से एलेक्सा ब्लिस के अनोखे गिमिक को पुश कर रही है। कुछ महीनों पहले गिमिक बदलने वाली ब्लिस के फैंस उनका पुराना रुप देखना चाहते हैं, लेकिन कंपनी लगातार उनकी इसी गिमिक को पुश करने का मन बना चुकी है।रुसो ने कहा था, क्या आपको शॉर्टी जी याद है? आपको पता है कि वह क्यों शॉर्टी जी था? वह जो शर्ट पहन रहे थे वह एंजो की थी। उन्होंने एंजो को जाने दिया था और उन्होंने ऐसा होने दिया था। संभवतः उनके पास वैसी 10 हजार शर्ट थी। मैं आपको बता रहा हूं कि जब ब्लिस द फीन्ड के साथ काम कर रही थीं तो उनके पास लिली डॉल मॉस के 10 मिलियन शर्ट वेयरहाउस में पड़े हुए थे और अब उन्हें वह बेचने हैं।ब्लिस ने WWE में अपना आखिरी मुकाबला कई महीनों पहले Extreme Rules 2021 में लड़ा था, जहां उन्हें शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ हार मिली थी। अब देखना होगा कि Extreme Rules के बाद वो किस फिउड में शामिल होती हैं।