Alexa Bliss Beautiful Photos: एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) WWE के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। एलेक्सा को टीवी पर नज़र आए हुए दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अभी भी फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है। WWE यूनिवर्स जल्द-से-जल्द ब्लिस की WWE में वापसी चाहते हैं लेकिन शायद कंपनी का फिलहाल उनका रिटर्न कराने का कोई प्लान नहीं है। एलेक्सा ब्लिस WWE से ब्रेक के बीच अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। बता दें, ब्लिस ने मशहूर सिंगर रयान कैबरेरा से शादी की है और इन दोनों के घर नन्हा मेहमान भी आ चुका है।इस कपल को हेंड्रिक्स नाम की दो साल की बेटी है। एलेक्सा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीर अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और इन तस्वीरों पर दर्शक भी प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की पर्सनल लाइफ से जुड़ी 5 खूबसूरत तस्वीरों पर एक नज़र डालते हैं।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की पर्सनल लाइफ से जुड़ी 5 खूबसूरत तस्वीरें: View this post on Instagram Instagram Post(एलेक्सा ब्लिस इस तस्वीर में अपनी बेटी हेंड्रिक्स के साथ नज़र आ रही हैं। ब्लिस ने यह तस्वीर अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर पोस्ट करते हुए उन्हें दिल छू लेने वाला मैसेज दिया था।) View this post on Instagram Instagram Post(एलेक्सा ब्लिस की यह तस्वीर तब तक की है जब वो अपने पति रयान कैबरेरा और बेटी के साथ एक फार्म घूमने गई थीं। ब्लिस ने इस फार्म में अच्छा समय बिताया था।) View this post on Instagram Instagram Post(एलेक्सा ब्लिस इस तस्वीर में अपने पति, बेटी और करीबियों के साथ डिज़्नीलैंड में छुट्टियां मनाती हुई दिखाई दे सकती हैं।) View this post on Instagram Instagram Post(एलेक्सा ब्लिस और उनके पति रयान कैबरेरा इस तस्वीर में अनोखे लुक में नज़र आ रहे हैं। बता दें, इस जोड़ी ने हैलवीन के अवसर पर यह खास कॉस्टयूम पहना था।) View this post on Instagram Instagram Post(एलेक्सा ब्लिस इस तस्वीर में अपनी मां के साथ नज़र आ रही हैं। ब्लिस ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर मदर्स डे के खास मौके पर पोस्ट की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां को बेस्ट मॉम और दुनिया की सबसे दयालु इंसान बताया था।)