WWE दिग्गज और पूर्व चैंपियन ने फेमस सिंगर से की शादी, सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की शादी हुई
WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की शादी हुई

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) की हाल ही में शादी हो गई है। दरअसल, उनकी शादी रायन कब्रेरा (Ryan Cabrera) से हुई है। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और कुछ महीनों पहले दोनों की सगाई हुई थी। अब जाकर उन्होंने शादी कर ली है और यह सही मायने में उनके लिए काफी ज्यादा खास पल है।

Ad

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की हुई शादी

एलेक्सा ब्लिस की शादी असल में कैलिफ़ोर्निया के पाम डेजर्ट में मौजूद केम्पा विला में हुई। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रायन असल में एक म्यूजिशियन, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। ब्लिस लगातार उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती थीं। उन्होंने अपनी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट भी किया और खबरों की पुष्टि की।

उन्होंने अपने इस ट्वीट में बताया कि यह उनके लिए खास पल था। इसके अलावा ब्लिस ने कहा कि उनके पास काफी अच्छे दोस्त हैं। यह रहा ब्लिस का ट्वीट:

Ad

एलेक्सा ब्लिस की शादी की कई सारी फोटो और वीडियो भी सामने आई है।

Ad
Ad
Ad

एलेक्सा ब्लिस काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दे रही हैं। वो महीनों से एक्शन से दूर थीं लेकिन फिर Elimination Chamber 2022 में उन्होंने एक मैच लड़ा। इस मैच में उनकी हार हुई। लग रहा था कि आगे ब्लिस लगातार एक्शन में नजर आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन का WrestleMania में इस्तेमाल देखने को नहीं मिला और यह एक निराशाजनक चीज़ रही।

ब्लिस से भी इस विषय पर सवाल किया गया था और उन्होंने बताया था कि उनके लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं है। ब्लिस को कंपनी की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जाता है और उन्हें उपयोग नहीं किया जाना काफी बड़ी चीज़ है। खैर, ब्लिस की जल्द ही वापसी हो सकती है। वो कुछ महीनों बाद एक बार फिर एक्शन में नजर आ सकती हैं।

एलेक्सा ब्लिस ने काफी समय पहले ही ऐलान करते हुए बताया था कि 9 अप्रैल को उनकी शादी होने वाली है। अब जाकर उनके जीवन का सबसे खास पल आया है। उम्मीद है कि एलेक्सा ब्लिस और रायन भविष्य में WWE के अंदर किसी तरह से साथ नजर आएंगे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications