WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) की हाल ही में शादी हो गई है। दरअसल, उनकी शादी रायन कब्रेरा (Ryan Cabrera) से हुई है। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और कुछ महीनों पहले दोनों की सगाई हुई थी। अब जाकर उन्होंने शादी कर ली है और यह सही मायने में उनके लिए काफी ज्यादा खास पल है।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस की हुई शादीएलेक्सा ब्लिस की शादी असल में कैलिफ़ोर्निया के पाम डेजर्ट में मौजूद केम्पा विला में हुई। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रायन असल में एक म्यूजिशियन, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। ब्लिस लगातार उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती थीं। उन्होंने अपनी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट भी किया और खबरों की पुष्टि की।उन्होंने अपने इस ट्वीट में बताया कि यह उनके लिए खास पल था। इसके अलावा ब्लिस ने कहा कि उनके पास काफी अच्छे दोस्त हैं। यह रहा ब्लिस का ट्वीट:Lexi Kaufman@AlexaBliss_WWEAMAZING WEDDING !!Ryan surprised me with performances by *NSYNC , bowling for soup, yellow card, Nash from hot chelle Rae, travis Clark from We the kings - Steve who wrote “say you won’t let go” & an amazing rock number by Stephanie Beatriz - we have the coolest friends 🤘🏻🥰11:51 AM · Apr 10, 20221732118AMAZING WEDDING !!Ryan surprised me with performances by *NSYNC , bowling for soup, yellow card, Nash from hot chelle Rae, travis Clark from We the kings - Steve who wrote “say you won’t let go” & an amazing rock number by Stephanie Beatriz - we have the coolest friends 🤘🏻🥰एलेक्सा ब्लिस की शादी की कई सारी फोटो और वीडियो भी सामने आई है।Brady Margison@BradyMargison1Congratulations to @RyanCabrera and @AlexaBliss_WWE.5:03 AM · Apr 10, 20221031144Congratulations to @RyanCabrera and @AlexaBliss_WWE. https://t.co/CObR0s3k8iAlexaBliss.net | Alexa Bliss Fansite@AlexaFansitePeople.com Exclusive photos added-alexablissphotos.com/thumbnails.php… (@AlexaBliss_WWE)8:16 AM · Apr 10, 202253994People.com Exclusive photos added-alexablissphotos.com/thumbnails.php… (@AlexaBliss_WWE) https://t.co/8eRjUOxaJc✨JamieDRFC ✨😈Alexa bliss Fan Account 😈@itsJamieDrfc96Alexa bliss looks so beautiful am so proud of her 🥺6:12 AM · Apr 10, 20226111Alexa bliss looks so beautiful am so proud of her ❤️🥺🎉 https://t.co/e2921q2W5Tएलेक्सा ब्लिस काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दे रही हैं। वो महीनों से एक्शन से दूर थीं लेकिन फिर Elimination Chamber 2022 में उन्होंने एक मैच लड़ा। इस मैच में उनकी हार हुई। लग रहा था कि आगे ब्लिस लगातार एक्शन में नजर आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन का WrestleMania में इस्तेमाल देखने को नहीं मिला और यह एक निराशाजनक चीज़ रही।ब्लिस से भी इस विषय पर सवाल किया गया था और उन्होंने बताया था कि उनके लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं है। ब्लिस को कंपनी की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जाता है और उन्हें उपयोग नहीं किया जाना काफी बड़ी चीज़ है। खैर, ब्लिस की जल्द ही वापसी हो सकती है। वो कुछ महीनों बाद एक बार फिर एक्शन में नजर आ सकती हैं।एलेक्सा ब्लिस ने काफी समय पहले ही ऐलान करते हुए बताया था कि 9 अप्रैल को उनकी शादी होने वाली है। अब जाकर उनके जीवन का सबसे खास पल आया है। उम्मीद है कि एलेक्सा ब्लिस और रायन भविष्य में WWE के अंदर किसी तरह से साथ नजर आएंगे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!