Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एलेक्सा और उनके पति रयान कैबरेरा (Ryan Cabrera) ने अपने फैंस को एक मजेदार न्यूज़ बताई। इस कपल ने ऐलान किया है कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। पूर्व विमेंस चैंपियन ने एक बेबी आउटफिट की तस्वीर, एक सोनोग्राम इमेज और बोर्ड साझा किया, जिस पर "Baby Cabrera Arriving, December 2023." लिखा है। इसका मतलब है कि दिसंबर में ब्लिस अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।WWE Royal Rumble 2023 में Alexa Bliss को मिली थी करारी हारब्लिस जनवरी 2023 के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं। WWE Royal Rumble 2023 में उनका मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। हालांकि ब्लिस को हार का सामना करना पड़ा था। तब से वो एक्शन में नज़र नहीं आईं, हालांकि उनके टीवी से बाहर जाने का पुख्ता कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था। खैर अब पता चल गया है कि वो एक्शन से बाहर क्यों चल रहीं है। View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस का करियर WWE में अभी तक शानदार रहा। फैंस के बीच हमेशा उनका जलवा कायम रहा। हालांकि पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे। इंजरी की वजह से उन्हें नुकसान हुआ। इसके बाद उनके कैरेक्टर को लेकर भी किसी को ज्यादा कुछ समझ नहीं आया। पिछले साल के अंत में लगा था कि वो ब्रे वायट के साथ फिर से काम करते हुए नज़र आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने इस बात के कई बार संकेत दिए थे। वायट भी इस साल फरवरी के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। ब्लिस अब इस साल WWE रिंग में नज़र नहीं आएंगी। अब शायद अगले साल ही वो यहां पर दिखाई देंगी। फिलहाल तो उन्हें अपना ध्यान रखना होगा। दिसंबर में जरूर वो अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देंगी। इस खबर को जानने के बाद फैंस को भी अच्छा लगा होगा। WWE@WWECongratulations to @AlexaBliss_WWE and @RyanCabrera! wwe.com/article/alexa-…221061876Congratulations to @AlexaBliss_WWE and @RyanCabrera! 👶 🍼 wwe.com/article/alexa-…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।