WWE Superstar ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर दिया अहम अपडेट, मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट और ब्रेक लेने पर भी दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया बड़ा बयान

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने हाल ही में बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। ब्लिस इसी कारण महीनों तक WWE से दूर रहने वाली हैं। हाल ही में ब्लिस ने अपने कॉन्ट्रैक्ट और WWE से ब्रेक को लेकर बात की। साथ ही रिंग में वापसी के लिए अपने मौजूदा प्लान्स का खुलासा किया।

Ad

The Messenger को एलेक्सा ब्लिस ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की। ब्लिस ने बताया कि WWE ने उन्हें The Masked Singer शो में हिस्सा लेने के लिए समय दिया था। साथ ही यह भी बताया कि वो चीज़ों को सही तरह से मैनेज करने में सफल रहीं। उन्होंने कहा,

"WWE ने मुझे The Masked Singer शो के लिए समय दिया, ताकि मैं अभ्यास, वोकल लेसन और इस तरह की अन्य चीज़ों के लिए समय दे पाऊं। स्टोरीलाइन के हिसाब से मैं टीवी पर नहीं थीं और इसी वजह से चीज़ें सही तरह से काम कर पाईं।"

एलेक्सा ब्लिस ने बताया कि उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया गया है। साथ ही ब्लिस ने बच्चा होने के बाद इन-रिंग रिटर्न की तैयार शुरू करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

"WWE ने मेरा कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ा दिया और यह कुछ इस तरह का संदेश था, जब मैं तैयार हो जाऊं, तो वापसी कर सकती हूँ। मैं बच्चा होने के एक महीने बाद शायद जिम में वापसी करना शुरू करूंगी और इस चीज़ के बारे में जानने के लिए तैयार रहूंगी कि मेरा इन-रिंग रिटर्न किस तरह का रहता है।"
Ad

WWE सुपरस्टार Alexa Bliss ने Royal Rumble 2023 में अपना आखिरी मैच लड़ा था

एलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपना आखिरी मैच लगभग 5 महीने पहले लड़ा था। Royal Rumble 2023 में वो बियांका ब्लेयर के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में नज़र आई थीं। दोनों के बीच धमाकेदार स्टोरीलाइन देखने को मिली थी। फैंस को उम्मीद थी कि ब्लिस नई चैंपियन बनेंगी। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ब्लिस को WWE टीवी पर नहीं देखा गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications