31 साल के फेमस WWE Superstar ने सगाई की दूसरी सालगिरह पर अपने पार्टनर को खास अंदाज में किया विश, शेयर की जबरदस्त तस्वीर

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने इस साल अप्रैल में फेमस सिंगर रायन कब्रेरा (Ryan Cabrera) के साथ शादी की थी। उनकी सगाई को दो साल पूरे हो गए और इसे ब्लिस ने सेलिब्रेट किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने दिल छू देने वाली एक पिक्चर पोस्ट की।

14 नवंबर, 2020 को इन दोनों की सगाई हुई थी। 9 अप्रैल, 2022 को दोनों ने शादी कर ली। ब्लिस की शादी कैलिफ़ोर्निया के पाम डेजर्ट में मौजूद केम्पा विला में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। आपको बता दें रायन एक म्यूजिशियन, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। एलेक्सा ने ही अपने रिलेशन के बारे में फैंस को बताया था। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की। जिसके बाद फैंस ने खुद ही अंदाजा लगा लिया था।

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने जबरदस्त तस्वीर अपलोड कर दिखाया प्यार

खैर सगाई की दूसरी सालगिरह पर एलेक्सा ने एक खूबसूरत तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई। साथ ही रायन कब्रेरा के प्रति अपना प्यार भी जताया।

एलेक्सा अब WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना चुकी हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए बहुत ही शानदार रहे। लगातार अपने गिमिक में उन्होंने बदलाव किया। फैंस ने भी जमकर उन्हें सपोर्ट किया। इस समय भी वो Raw में अच्छा काम कर रही हैं। बियांका ब्लेयर और ओस्का के साथ मिलकर वो डैमेज कंट्रोल से पंगा ले रही हैं।

दो हफ्ते पहले ओस्का और एलेक्सा ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थीं। हालांकि कंपनी ने इन दोनों के ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं जताया। 5 दिन बाद Crown Jewel 2022 में दोनों को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। ये देखकर फैंस भी गुस्से में आ गए थे। हाल ही में ब्लिस ने अपने कैरेक्टर में बदलाव के संकेत दिए थे। शायद आगे जाकर वो किसी अलग रोल में अब नज़र आएंगी। WWE ने भी उनके लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान आगे के लिए जरूर तैयार किया होगा। इस प्लान का खुलासा जल्द ही हो जाएगा। शायद ब्लिस को कंपनी द्वारा अब बड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links