Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में बड़ा चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के बीच Raw विमेंस टाइटल मैच बुक किया गया था। इसका अंत काफी ज्यादा शॉकिंग साबित हुआ और एलेक्सा का एक अलग ही रूप दिखाया गया। इस तरह का अंत काफी शॉकिंग था।Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए WWE सुपरस्टार्स बियांका ब्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के बीच हुआ तगड़ा मैचRaw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर आखिर आमने-सामने आईं। दोनों ने अपने चैंपियनशिप मैच द्वारा शुरुआत में प्रभावित किया। बियांका ब्लेयर ने स्टार्टिंग में दबदबा बनाया और बाद में एलेक्सा ब्लिस ने भी थोड़े समय तक डॉमिनेट किया। उनके बीच इस मुकाबले में इन-रिंग एक्शन से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। ब्लिस की नाक से खून निकलने लग गया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@BiancaBelairWWE is built different! #WWERaw #WWE358.@BiancaBelairWWE is built different! #WWERaw #WWE https://t.co/zZYMawHoT7उन्होंने इसके बावजूद भी शानदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीता। यह मैच काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा था और लग रहा था कि इसका क्लीन तरीके से अंत होगा। हालांकि, एलेक्सा ब्लिस को फैंस के बीच कुछ लोग 'Uncle Howdy' के मास्क पहने हुए नज़र आए। ब्रे वायट के साथ एलेक्सा ब्लिस का बड़ा इतिहास रहा है।इसी वजह से ब्लिस का ध्यान थोड़ा भटक गया। वो रिंग में आकर वापस बियांका ब्लेयर से लड़ने लगीं। हालांकि, बड़ी स्क्रीन पर ब्रे वायट का लोगो दिखाई देने लगा और इसके एलेक्सा का फिर ध्यान भटका दिया। वो अजीब तरह का बर्ताव करने लगीं और उन्हें बहुत गुस्सा आया। उन्होंने रेफरी पर जबरदस्त अटैक करते हुए धावा बोल दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_HOWDY! #WWERaw #WWE9125HOWDY! #WWERaw #WWE https://t.co/aSsL0jucnLएलेक्सा ने बियांका ब्लेयर को भी निशाना बनाया। रेफरी पर अटैक करने के कारण यह मैच DQ खत्म हो गया और ब्लेयर ने अपने टाइटल को रिटेन किया। ब्लिस के अटैक के कारण बियांका ब्लेयर चोटिल हो गईं और उनके मुंह से खून निकलने लग गया। एलेक्सा ब्लिस ने अंत में स्टील स्टेप्स पर EST को DDT दिया।बाद में डॉक्टर्स ने आकर बियांका ब्लेयर को चेक किया और मोंटेज़ फोर्ड आकर अपनी पत्नी को बैकस्टेज ले गए। अब देखना होगा कि यह स्टोरीलाइन किस तरह से आगे बढ़ती है। ब्लिस और ब्लेयर के बीच आगे भी मैच हो सकता है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@MontezFordWWE helps @BiancaBelairWWE walk to the back.#WWERaw #WWE13527.@MontezFordWWE helps @BiancaBelairWWE walk to the back.#WWERaw #WWE https://t.co/hFjEehoYt2WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।