WWE की पूर्व चैंपियन ने बेबी बंप के साथ खास लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, चार शब्दों का दिया जबरदस्त संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीर साझा की।

Ad

ब्लिस ने इससे पहले इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ऐलान किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। उनका बच्चा इस साल के अंत में दिसंंबर में आने वाला है। पूर्व Raw विमेंस चैंपियन कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर हो गई थीं और फैंस स्टार की खुशखबरी के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे।

ब्लिस ने इस बार ट्वीट के जरिए बेबी बंप दिखाया और चार शब्दों का एक छोटा संदेश भी दिया।

Ad

WWE सुपरस्टार Alexa Bliss ने दी थी खास जानकारी

हाल ही में The Messenger को एलेक्सा ब्लिस ने अपना इंटरव्यू दिया था। यहां उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी बड़ा खुलासा किया और कहा,

"WWE ने मुझे The Masked Singer शो के लिए समय दिया, ताकि मैं अभ्यास, वोकल लेसन और इस तरह की अन्य चीज़ों के लिए समय दे पाऊं। स्टोरीलाइन के हिसाब से मैं टीवी पर नहीं थीं और इसी वजह से चीज़ें सही तरह से काम कर पाईं।"
"WWE ने मेरा कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ा दिया और यह कुछ इस तरह का संदेश था, जब मैं तैयार हो जाऊं, तो वापसी कर सकती हूँ। मैं बच्चा होने के एक महीने बाद शायद जिम में वापसी करना शुरू करूंगी और इस चीज़ के बारे में जानने के लिए तैयार रहूंगी कि मेरा इन-रिंग रिटर्न किस तरह का रहता है।"
Ad

ब्लिस की वापसी अभी संभव नहीं होगी। अब अगले साल के मिड में ही वो एक्शन में शायद वापसी कर पाएंगी। Royal Rumble 2023 में ब्लिस ने WWE रिंग में अपना अंतिम मैच लड़ा था। Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं। इस बात से भी फैंस चिंता में पड़ गए थे। खैर ब्लिस आगे भी अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देते रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications