Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को इंजरी आ गई। उन्होंने अपनी इंजरी की कुछ झलक दिखाई। ट्विटर पर उन्होंने एक खास तस्वीर पोस्ट की। ब्लिस के लिए पिछले कुछ हफ्ते खास नहीं रहे। पहले ओस्का (Asuka) के साथ उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती लेकिन पांच दिन में ही उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा। WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने खास तस्वीर शेयर कीहाल ही में ब्लिस ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि वो इस समय घर पर है। उनके कैप्शन से लग रहा है कि मुंह में कहीं पर चोट लगी है। शायद उनके होंठ से खून निकल रहा है। Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWEGet home - dogs are so excited that they split my lip… fantastic123557Crown Jewel में ओस्का और एलेक्सा ब्लिस को हार का सामना करना पड़ा था। डैमेज कंट्रोल के हाथों उन्हें अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। इसके बाद फैंस भी गुस्से में आ गए थे। WWE का अगला इवेंट Survivor Series WarGames होगा। ब्लिस इस इवेंट का हिस्सा होंगी। Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर की टीम में वो रहेंगी। वॉरगेम्स मुकाबले में बहुत ही बवाल मचेगा। ब्लिस के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। पिछले कुछ साल ब्लिस के लिए बहुत अच्छे रहे। ब्रे वायट के साथ एक अलग कैरेक्टर में उन्होंने काम किया। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो कैरेक्टर में फिर से बदलाव करेंगी। ऐसा हो सकता है कि आगे उन्हें अलग रोल दिया जाएगा। विमेंस डिवीजन में एलेक्सा अब बड़ा नाम बना चुकी हैं। फैंस भी उन्हें खास अंदाज में सपोर्ट करते हैं। आने वाले समय में ब्लिस को WWE द्वारा सिंगल्स पुश जरूर दिया जाएगा। WWE में ब्लिस का सिंगल्स रन बहुत ही अच्छा रहा। कई बार चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की। विंस मैकमैहन ने उन्हें हमेशा अच्छा पुश दिया। अब WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास है। उम्मीद है कि ट्रिपल एच भी एलेक्सा को आगे जाकर तगड़ा पुश देंगे। हाल ही में ब्लिस ने अपने लुक में भी बदलाव किया था। वो अब खास हेयरस्टाइल के साथ नज़र आ रही हैं। वैसे आए दिन एलेक्सा अपने लुक में बदलाव करती रहती हैं। Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWE871233122💖 https://t.co/2MChWVPBgDWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।