WWE Raw में फेमस Superstar ने मौजूदा चैंपियन को दी धमकी, Uncle Howdy ने आकर फैंस को दिया सरप्राइज

..
पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस
पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस

Uncle Howdy: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में पहली बार अंकल हाउडी (Uncle Howdy) दिखाई दिए, जहां उन्होंने पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को कंफ्रंट किया। अब ऐसा लग रहा है कि ब्लिस फिर से एक बार अपने पूर्व साथी ब्रे वायट (Bray Wyatt) के साथ स्टोरीलाइन में दिख सकती हैं।

Ad

एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में हाल ही में अचानक से कुछ बदलाव देखने मिल रहे थे। हाल ही में उन्होंने मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर पर हमला कर दिया था। पिछले हफ्ते Raw में बियांका के खिलाफ हुए मैच में Uncle Howdy का मास्क पहने हुए कुछ लोग क्राउड में दिखे थे, इसके अलावा बड़ी स्क्रीन में भी वायट के लोगो ने भी पूर्व MITB विनर को डिस्ट्रैक्ट किया था।

केविन पैट्रिक ने हालिया Raw के एपिसोड में मौजूदा विमेंस चैंपियन के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि अब वो ठीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते ब्लिस पर रेफरी को अटैक करने के कारण फाइन भी लगाया गया है। हालिया रेड ब्रांड शो में एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट देखने मिला। उन्होंने अनाउंसर टेबल पर चढ़कर कहा कि EST को जाकर कहीं छिप जाना चाहिए क्योंकि वो (ब्लेयर) उनसे डरती हैं। ब्लिस ने खुद को "The Face of Evil" बताया। उन्होंने ब्लेयर को साफ तौर पर धमकी दी।

Ad

पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन ने आगे कहा कि उन्हें पिछले हफ्ते अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि अब वो सभी चीज को कंट्रोल कर रही हैं। ब्लिस ने कहा कि वो ब्लेयर को और भी ज्यादा दर्द देने से पीछे नहीं हटेंगी और वो उनकी Raw विमेंस चैंपियनशिप को भी छीन लेंगी। इसके बाद Uncle Howdy का एक वीडियो पैकेज बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिया था, फिर Uncle Howdy ने स्टेज पर एंट्री की और यह सैगमेंट खत्म हो गया। उनका आना शॉकिंग रहा।

Ad

WWE WrestleMania 37 में Alexa Bliss ने दिया था Bray Wyatt को धोखा

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस ने पहले भी साथ काम किया है। हालांकि, WrestleMania 37 में ब्लिस ने वायट को धोखा दिया था, जिसके कारण ईटर ऑफ वर्ल्डस को हार का सामना करना पड़ा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications