"मेरे पास चीज़ों का कंट्रोल है"- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन ने Raw के बाद Uncle Howdy को दी चेतावनी

Ujjaval
WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दी चेतावनी
WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दी चेतावनी

Alexa Bliss: WWE रॉ (Raw) में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) का सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट में अंकल हाउडी (Uncle Howdy) ने इंटरफेयर करके सभी फैंस को चौंका दिया था। फैंस की ओर से इस सैगमेंट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही थी। अब एलेक्सा ब्लिस ने इस विषय पर बड़ा बयान दिया और Uncle Howdy को चेतावनी दी।

WWE Raw के बाद एलेक्सा ब्लिस ने Uncle Howdy को दी चेतावनी

रेड ब्रांड का एपिसोड खत्म होने बाद में Raw Talk शो देखने को मिलता है। इस हफ्ते के Raw के बाद कई सारे सुपरस्टार्स के इंटरव्यू लिए गए। इंटरव्यूअर बायरन सेक्सटन की मुलाकात एलेक्सा ब्लिस से हुई और उन्होंने पूर्व विमेंस चैंपियन से अपने प्रोमो सैगमेंट में Uncle Howdy के इंटरफेयर करने के बारे में पूछा गया।

एलेक्सा ब्लिस ने साफ तौर पर Uncle Howdy को चेतावनी दी और बताया कि उन्हें उनसे डर नहीं लगता है। इसी इंटरव्यू में ब्लिस ने Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,

"हाँ, Uncle Howdy वहां आए और उन्होंने मुझे डराने की कोशिश की। अच्छी कोशिश थी लेकिन मैं मेरे खुद के अंदर के शैतानों को मानती हूँ और मैं जहां हूँ, उसमें खुश हूँ। मुझे उनसे डर नहीं लगता। मेरा ध्यान बियांका ब्लेयर और Raw विमेंस चैंपियनशिप पर है क्योंकि मैं ही वो व्यक्ति हूँ, जिसके पास अभी चीज़ों का कंट्रोल है। उनके पास नहीं, मेरे पास है।"

आप नीचे एलेक्सा ब्लिस का इंटरव्यू WWE द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट में देख सकते हैं:

इस समय एलेक्सा ब्लिस की बियांका ब्लेयर के साथ दुश्मनी चल रही है। पिछले हफ्ते दोनों के बीच मैच देखने को मिला था। इस Raw विमेंस टाइटल मुकाबले के दौरान फैंस में कुछ लोग Uncle Howdy के मास्क में नज़र आए थे और ब्रे वायट का लोगो बड़ी स्क्रीन पर आया। इससे ब्लिस ने आपा खो दिया और उन्होंने रेफरी समेत बियांका ब्लेयर पर जबरदस्त हमला किया। इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस ने प्रोमो कट किया और यहां Uncle Howdy ने आकर उन्हें इंटरफेयर किया। यह सैगमेंट काफी चर्चा का विषय रहा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।