ब्लडलाइन के खूंखार WWE रेसलर का छोटा भाई हुआ लापता, दिग्गज ने लगाई मदद की गुहार

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आई बुरी खबर (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Younger Brother Missing: WWE SmackDown में जेकब फाटू (Jacob Fatu) इस समय बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में की जा रही है। उनकी वजह से सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को काफी मजबूती मिली है। रिंग में वो एक खूंखार रेसलर के रूप में नज़र आते हैं। खैर अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। जेकब के छोटे भाई जर्नी फाटू लापता हो गए हैं। एक रेसलिंग दिग्गज ने सोशल मीडिया पर फैंस से 28 साल के स्टार का पता लगाने में मदद मांगी।

Ad

WWE में पिछले कुछ सालों से द ब्लडलाइन की स्टोरी बहुत ही धमाकेदार चल रही है। इस ग्रुप को WrestleMania XL से पहले रोमन रेंस लीड करते थे और अब सोलो सिकोआ आगे बढ़ा रहे हैं। सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी है और तीन नए सदस्यों को शामिल कर लिया है। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू मिलकर धमाल मचा रहे हैं। फैंस की नजरें हमेशा फाटू के ऊपर टिकी रहती हैं। कंपनी फिलहाल उन्हें फ्यूचर के बड़े सुपरस्टार के रूप में देख रही है। सोचिए जून में जेकब ने डेब्यू किया था और उन्हें अभी तक एक भी हार नहीं मिली है।

जूसी फिनाउ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ब्लडलाइन के सदस्य जेकब फाटू के छोटे भाई जर्नी फाटू कहीं लापता हो गए हैं। फिनाउ ने फैंस से कहा कि अगर उन्हें जर्नी मिल जाए तो इस चीज को सोशल मीडिया के जरिए बताएं। जूसी ने कहा,

पता नहीं भाई आप कहां हैं। आपकी याद आ रही है। अगर आप हमारे जर्नी फाटू को कहीं देखते हैं तो कृपया मुझसे जल्द से जल्द संपर्क करें। अगर उन्हें आप अपने आसपास देखते हैं तो #WheresJourney का प्रयोग करें।
Ad

क्या WWE Bad Blood 2024 में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की जीत होगी?

WWE Bad Blood 2024 का आयोजन 5 अक्टूबर, 2024 को होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की टक्कर रोमन रेंस और कोडी रोड्स से होगी। WWE रिंग में पहली बार कोडी और रेंस साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। सिकोआ और फाटू को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। देखना होगा कि दोनों रोमन और कोडी के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications