Austin Theory: पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में एक शानदार जीत के बाद 25 साल के WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धमाकेदार बॉडी फैंस को दिखाई। उनके एब्स और बाइसेप्स देखकर आप हैरान जरूर हो जाएंगे।थ्योरी इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने शेमस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था। प्रिटी डेडली की दखलअंदाजी की वजह से उन्हें फायदा मिला और उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। थ्योरी ने पिनफॉल के जरिए जबरदस्त जीत हासिल की।हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन थ्योरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी अविश्वसनीय फीजिक की एक तस्वीर पोस्ट की।ऑस्टिन थ्योरी की बॉडीऑस्टिन थ्योरी ने WWE में तेजी से अपना बड़ा नाम बनाया है, उन्होंने 2022 में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता था और अब वह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। पिछले साल नवंबर में उन्होंने ये टाइटल जीता था। अभी तक उनका टाइटल रन शानदार रहा है। उन्होंने इस बिजनेस के कुछ सबसे बड़े नामों का सामना किया है, जिनमें जॉन सीना, ऐज और रे मिस्टीरियो शामिल हैं।WWE WrestleMania 39 में ऑस्टिन थ्योरी ने लड़ा था बड़ा मुकाबलाWrestleMania 39 में थ्योरी का इस बार सबसे बड़ा मैच हुआ था। जॉन सीना के साथ उनका मुकाबला हुआ था। उन्होंने सीना को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। हालांकि इस मुकाबले को देखकर फैंस खुश नहीं हुए थे। थ्योरी के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। विंस मैकमैहन ने पहले उन्हें अच्छा पुश दिया। ट्रिपल एच ने भी इसे बरकरार रखा है। कंपनी ने थ्योरी के लिए आगे भी कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। अगले महीने कंपनी का बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam होगा। वहां भी ऑस्टिन का बड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने अपनी बॉडी पर भी बहुत मेहनत की है। आए दिन उनकी फीजिक में लगातार बदलाव आ रहा है। ये देखकर फैंस को भी अच्छा लग रहा होगा। थ्योरी फ्यूचर में वर्ल्ड टाइटल भी हासिल कर सकते हैं।Austin Theory@_Theory1In the middle of it all1935164WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।