WWE दिग्गज का चौंकाने वाला बयान, बताया कौन सा Superstar हो सकता है कंपनी का अगला बड़ा फेस 

Neeraj
WWE हॉल ऑफ फेमर ने किया बड़ा दावा
WWE हॉल ऑफ फेमर ने किया बड़ा दावा

WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी (Mark Henry) को लगता है कि रॉ (RAW) सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) को विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के साथ स्टोरीलाइन में आने का लाभ मिलेगा। पिछले कुछ महीनों में थ्योरी को लगातार मैकमैहन के साथ कई तरह की स्टोरीलाइन में रखा गया है और इस दौरान विंस ने उन्हें कई तरीके की चीजें सिखाने का भी काम किया है।

Ad

हाल ही में मार्क हेनरी ने पूछा गया कि उनके हिसाब से 25 साल से कम उम्र का वह कौन सा स्टार है जो आगे चलकर कंपनी का बड़ा स्टार बन सकता है। इस पर हेनरी ने ऑस्टिन थ्योरी को कंपनी का अगला सुपरस्टार बताया।

हेनरी ने कहा, मैं ऑस्टिन थ्योरी का नाम लूंगा क्योंकि वह कुछ ऐसा कर रहे हैं जो बेहद कम रेसलर्स ही कर पाते हैं। वह विंस के साथ वही काम कर रहे हैं जो बैटमैन के साथ रॉबिन ने किया था। स्टोन कोल्ड, द रॉक, मैनकाइंड ने ऐसा किया है। विंस के साथ ऐसा करने वाले कुछ और रेसलर्स का नाम भी याद आता है। जिन भी रेसलर्स की विंस के साथ स्टोरी अच्छी रही है वे कंपनी का चेहरा जरूर बने हैं।
हेनरी ने आगे कहा, ऑस्टिन थ्योरी सही रास्ते पर हैं। वह युवा हैं, उन्हें तैयार किया जा सकता है, वह सुनते हैं, वह महान बनना चाहते हैं और उन्हें पता है कि वह किस स्थिति में हैं। वह वही कर रहे हैं जो उनसे करने को कहा जा रहा है और वह एक स्टार बनेंगे।

WWE में फिलहाल सही रास्ते पर हैं ऑस्टिन थ्योरी

Ad

24 साल के स्टार को 2019 में WWE ने साइन किया था। NXT में एक साल का समय बिताने के बाद वह पिछले साल अक्टूबर में Raw में लौट आए थे। फिन बैलर के साथ फ्यूड में आने से पहले उन्होंने हार्डी और रे मिस्टीरियो का सामना किया था। थ्योरी को लगातार विंस के साथ दिखाया जा रहा है।

हाल ही में उन्हें मिलियन डॉलर के अंडे वाली स्टोरीलाइन में दिखाया गया था और थ्योरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विंस के साथ काम करने को शानदार बताया था। विंस मैकमैहन ने ऑस्टिन थ्योरी को WWE चैंपियनशिप के लिए मौका भी दिया था। हालांकि देखना होगा आगे जाकर थ्योरी को पुश कबतक मिलता है और वो क्या चैंपियनशिप जीतने में कामयाब होते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications