The Rock की बेटी और WWE  Superstar ने अपने लुक में किया बदलाव, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार की खास तस्वीर आई सामने
WWE सुपरस्टार की खास तस्वीर आई सामने

Ava Raine: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) की बेटी ऐवा रैन (Ava Raine) का जलवा अब NXT में देखने को मिल रहा हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने डेब्यू किया था। उन्होंने द सचिस्म (The Schism) फैक्शन में कदम रखा था। रैन ने अब अपने लुक में भी जबरदस्त बदलाव किया हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नए लुक की तस्वीर पोस्ट की।

द सचिस्म फैक्शन में इस समय अच्छा काम रैन कर रहीं है। कई लोगों ने कहा कि द रॉक की क्षमता की वजह से उन्हें जगह मिली। हालांकि रिंग में अपना स्किल दिखाकर उन्होंने लोगों को गलत साबित कर दिया। उनकी माइक स्किल जबरदस्त है।

WWE सुपरस्टार ऐवा रैन ने ट्विटर पर अपनी शानदार तस्वीर पोस्ट की

रैन ने ट्विटर के जरिए अपना नया लुक फैंस को दिखाया। अपने हेयरस्टाइल में भी उन्होंने बदलाव किया। कैप्शन में रैन ने "the final girl" लिखा। फैंस को उनका ये नया लुक जरूर अच्छा लगेगा।

रैन के डेब्यू के बाद से कई बातें सामने आईं। WWE यूनिवर्स का कहना है कि जल्द ही The Bloodline में उनकी एंट्री हो जाएगी। The Bloodline का जलवा इस समय चल रहा हैं। रोमन रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। इसमें द उसोज, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी शामिल हैं। सैमी को छोड़कर सभी सुपरस्टार्स एक ही परिवार से आते हैं और रैन भी इसका हिस्सा हैं।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जिमी उसो ने भी कहा था कि The Bloodline में हमेशा रैन का स्वागत रहेगा। उन्होंने संकेत दे दिए थे कि जल्द ही रैन की मेन रोस्टर में एंट्री हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो The Bloodline फैक्शन और मजबूत हो जाएगा।

द रॉक का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। अब वो हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगले साल शायद उनकी वापसी हो सकती है। फैंस रोमन रेंस और उनके बीच होने वाले ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं। रैन भी अपने पिता की तरह WWE में नाम कमाना चाहेंगी। WWE द्वारा उन्हें समय-समय पर अच्छा पुश भी दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now