"मेरे करियर का फेवरेट ईयर रहा"- WWE दिग्गज Becky Lynch ने साल 2022 को लेकर अपने फैंस को दिया खास संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Becky Lynch: WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने साल 2022 को लेकर ट्विटर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक प्रोफेशनल रेसलर के तौर पर पिछला साल उनके लिए सबसे शानदार रहा। लिंच ने पिछले साल बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था।

WWE Survivor Series WarGames में इंजरी के बाद बैकी लिंच एक्शन में नज़र आई थीं। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनकी वजह से ही बियांका ब्लेयर की टीम को जीत मिली। इससे पहले SummerSlam 2022 में बियांका ब्लेयर के साथ उनका मुकाबला हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शोल्डर इंजरी के कारण वो इसके बाद एक्शन में नज़र नहीं आई।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया

इस समय बैकी लिंच की राइवलरी बेली के साथ चल रही हैं। कुछ हफ्ते पहले दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबला भी हुआ था। बैकी को यहां पर हार का सामना करना पड़ा था। ट्विटर पर उन्होंने कहा,

हैप्पी न्यू ईयर! 2022 से 20 साल पूरे हो गए जब मैंने रेसलिंग की शुरूआत की थी। मेरे करियर का ये फेवरेट ईयर रहा। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया उन्हें मैं धन्यवाद देना चाहती हूं।

साल 2023 भी बैकी लिंच के लिए अच्छा रहेगा। WWE ने उनके लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। कहा जा रहा है कि WrestleMania 39 में बैकी लिंच का मुकाबला रोंडा राउजी के साथ होगा। अब ये मैच हुआ तो फैंस को बहुत मजा आएगा। इस ड्रीम मैच से कंपनी को बहुत फायदा होगा। कुछ ही हफ्तों में इसके बारे में पता चल जाएगा।

WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इसका आयोजन होगा। यहां होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच को जीतने पर बैकी लिंच की नजरें टिकी होंगी। अगर वो जीतेंगी तो फिर WrestleMania 39 में उन्हें टाइटल मैच मिल जाएगा। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि बेली के साथ उनकी राइवलरी आगे जाएगी या नहीं। रेड ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links