WWE SummerSlam में हार के बाद दिग्गज ने मौजूदा चैंपियन को दिया भावुक संदेश, तारीफों के बांधे पुल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने भावुक ट्वीट किया
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने भावुक ट्वीट किया

Becky Lynch: WWE SummerSlam 2022 में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और बैकी लिंच के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में बैकी को हार मिली और मैच के साथ दोनों की दुश्मनी का सही तरह से अंत हुआ। उन्होंने हाथ मिलाया और इसी के साथ बैकी का बेबीफेस टर्न भी देखने को मिल गया है। हालांकि, पिछले साल SummerSlam में बैकी लिंच की जीत काफी विवादित रही थी।

Ad

SummerSlam 2021 में बैकी लिंच ने शॉकिंग वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर का सामना किया था। उन्होंने इस सुपरस्टार को सिर्फ 26 सेकंड्स में हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया था। कई लोगों को यह चीज़ पसंद नहीं आई थी और आज भी इसकी आलोचना होती है।

बैकी और बियांका के बीच इसके बाद से दुश्मनी शुरू हुई थी और दोनों कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं। लिंच ने पहले कभी भी मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन की खुलकर तारीफ नहीं की थी लेकिन अब उन्होंने ब्लेयर को सम्मान दिया है। बैकी ने इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए ब्लेयर के साथ तस्वीर पोस्ट की और उनकी तारीफ की। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा,

"वो जो बोलती हैं, वो असल जीवन में वहीं हैं। वो EST हैं।"
Ad

WWE SummerSlam में बैकी लिंच के बेबीफेस टर्न ने फैंस को चौंकाया

SummerSlam से पहले किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि बैकी लिंच का बेबीफेस टर्न होगा। विमेंस टाइटल मैच में हार के बाद बैकी ने खुद ब्लेयर के लिए सम्मान दिखाया और उन्हें गले लगाया। इसके बाद बेली का रिटर्न हुआ। उनके साथ इयो स्काई और डकोटा काई ने भी एंट्री की। तीनों सुपरस्टार्स अब फैक्शन में साथ नजर आएंगी।

बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच की इस फैक्शन के साथ दुश्मनी के संकेत मिल गए हैं। WWE बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ एक और टॉप रेसलर को जोड़कर विमेंस सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन शुरू कर सकता है। फैंस को Raw के विमेंस डिवीजन में एक फ्रेश दुश्मनी देखने को मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications