WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) को बहुत बड़ा झटका इस बार लगा। कनाडा में इस बार WWE का लाइव इवेंट हुआ। इस इवेंट के होस्ट के रूप में ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) को शेड्यूल किया गया था। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बैकी लिंच और स्ट्रेटस के बीच काफी बवाल देखने को मिला था। बैकी लिंच ने सोशल मीडिया के जरिए इस बार बड़ा खुलासा किया। बैकी लिंच ने बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें immigration ऑफिसर ने पकड़ लिया था। बैकी लिंच ने बताया कि स्ट्रेटस ने उनके साथ इस बार बहुत बड़ा प्रैंक किया। WWE दिग्गज ट्रिश स्ट्रेटस ने बैकी लिंच को दिया बड़ा झटकाWWE दिग्गज स्ट्रेटस ने इस बार Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का स्वागत कनाडा में शानदार अंदाज में किया। शायद इस बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा। खुद बैकी लिंच को भी इसके बारे में पता नहीं था। सोशल मीडिया के जरिए बैकी लिंच ने बताया।कनाडा में जो मेरे साथ हुआ वो सही नहीं था। क्या ये ही बेइज्जत करने का तरीका होता है। immigration ऑफिसर ने मुझे साइड में खींचा और कहा कि आपका रास्ता अलग है। मुझे कॉर्नर पर ले जाया गया और करीब दो घंटे तक मुझे इंतजार करना पड़ा। ये मिडनाइट की बात है। मेरे पास बच्चा था। ये क्या तरीका था। मैं इस दौरान बहुत परेशान हुई। बाद में ऑफिसर ने मेरी तरफ देखकर कहा कि स्ट्रेटस ने आपके लिए प्यार भेजा है।स्ट्रेटस ने भी बाद में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्ट्रेटस ने बैकी लिंच को Welcome to Canada लिखा। Trish Stratus@trishstratuscomWelcome to Canada @BeckyLynchWWE twitter.com/beckylynchwwe/…The Man@BeckyLynchWWEI rock up to Canada last night….instagram.com/p/Cbks9xjLcSI/…9:59 AM · Mar 26, 202259354I rock up to Canada last night….instagram.com/p/Cbks9xjLcSI/…Welcome to Canada @BeckyLynchWWE 🇨🇦 twitter.com/beckylynchwwe/…WrestleMania 38 में बैकी लिंच का मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के साथ होगा। कुछ हफ्ते पहले बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। बियांका ब्लेयर को खतरनाक इंजरी आ गई थी। WWE ने ही बियांका ब्लेयर की इंजरी को कंफर्म किया। बियांका ब्लेयर इस समय इन-रिंग एक्शन से बाहर चल रही हैं। अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया। अब देखना होगा कि WrestleMania से पहले बियांका ब्लेयर की वापसी होगी या नहीं।