WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा था कि जब वो चैंपियन थीं तो हर प्रीमियम लाइव इवेंट में अपना टाइटल डिफेंड करती थीं। सभी को लगा था कि बैकी ने इस ट्वीट के जरिए Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) पर निशाना साधा है। हालांकि, अब बैकी ने खुद साफ कर दिया है कि उनका यह ट्वीट अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए था। बता दें, बियांका ब्लेयर और रोमन रेंस दोनों ही ने हाल ही में संपन्न हुए WrestleMania Backlash इवेंट में अपना टाइटल डिफेंड नहीं किया था।The Man@BeckyLynchWWE@BiancaBelairWWE I was talking about Roman….4760381@BiancaBelairWWE I was talking about Roman….बता दें, बैकी लिंच के यह ट्वीट करने के बाद बियांका ब्लेयर ने जवाब देते हुए उनपर निशाना साधा था। इसके बाद ही बैकी ने यह खुलासा किया था कि उनका ट्वीट बियांका ब्लेयर नहीं बल्कि रोमन रेंस के बारे में था। यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस इस चीज़ को लेकर बैकी लिंच को कोई जवाब देते हैं या नहीं।अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WrestleMania Backlash में अपने टाइटल्स डिफेंड नहीं किये थे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। हालांकि, अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से ही रोमन रेंस ने अभी तक एक बार भी अपने टाइटल्स डिफेंड नहीं किये हैं। फैंस को उम्मीद थी कि रोमन रेंस WrestleMania Backlash में अपने टाइटल्स डिफेंड करते हुए दिखाई देंगे लेकिन अपना टाइटल्स डिफेंड करने के बजाए वो इस इवेंट में सिक्स-मैन टैग टीम मैच में कम्पीट करते हुए दिखाई दिए थे।बता दें, इस मैच में रोमन रेंस & द उसोज ने ड्रू मैकइंटायर & RK-Bro की टीम का सामना किया था और अंत में, रोमन ने रिडल को स्पीयर देने के बाद पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, इस मैच के बाद रोमन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए खुद की और द उसोज की काफी तारीफ की थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।