WWE दिग्गज The Rock के प्रसिद्ध शो में Becky Lynch की होगी धमाकेदार एंट्री, ट्विटर के जरिए फैंस को मिली खुशखबरी

Pankaj
WWE के पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE के पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Becky Lynch: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) के यंग रॉक शो का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होगा। पूर्व विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) सबसे पहले इस शो में नज़र आएंगी। रेड ब्रांड में पिछले एक साल बैकी ने जबरदस्त काम किया था। कुछ बड़े WWE सुपरस्टार्स को उन्होंने हराया। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी।

Ad

WWE WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर ने बैकी को हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी। इसके बाद SummerSlam 2022 में भी बैकी लिंच Raw विमेंस चैंपियनशिप नहीं जीत पाईं। इस मैच में बैकी को इंजरी आ गई थी। इसके बाद वो एक्शन से बाहर हो गईं। शायद इस साल उनकी वापसी नहीं हो पाएगी।

Ad

साल 2019 में WWE रिंग में बैकी लिंच और द रॉक साथ में नज़र आए थे

यंग रॉक शो का हिस्सा बैकी लिंच रहेंगी। फैंस को बहुत मजा आएगा। बैकी बहुत दिनों बाद किसी बड़े शो में नज़र आएंगी। बैकी लिंच और द रॉक का रिश्ता बहुत ही शानदार हैं। साल 2019 में ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रॉक और बैकी लिंच साथ में नज़र आए थे। इन दोनों ने WWE सुपरस्टार बैरन कॉर्बिन के ऊपर अटैक किया था।

youtube-cover
Ad

कहा जा रहा है कि आने वाले समय में बैकी लिंच हॉलीवुड में भी नज़र आ सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये दोनों सुपरस्टार्स बड़े पर्दे पर साथ में दिख सकते हैं। लिंच की वापसी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। अगले साल Royal Rumble में बैकी लिंच वापसी कर सकती हैं। ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

बैकी लिंच का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। विमेंस डिवीजन में जो कारनामे उन्होंने किए शायद वो कोई नहीं कर सकता। WWE ने भी उन्हें समय-समय पर बड़ा पुश दिया। इसका पूरा फायदा बैकी ने उठाया। वापसी के बाद भी बैकी को अब बड़ा पुश मिलेगा। विमेंस डिवीजन की पूरी जिम्मेदारी आगे भी उनके पास रहेगी। खैर देखना होगा कि WWE रिंग में अब बैकी की वापसी कब होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications