WWE WrestleMania 39 के मेन इवेंट में Roman Reigns के खिलाफ लड़ने वाले फेमस Superstar का नाम आया सामने?

Pankaj
WWE WrestleMania 39 में फैंस को आएगा मजा
WWE WrestleMania 39 में फैंस को आएगा मजा

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 को लेकर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में उनके पति मोंटेज़ फोर्ड (Montez Ford) हिस्सा लेंगे।

पिछले कुछ समय से लगातार WrestleMania के मेन इवेंट्स का हिस्सा रोमन रेंस रहे हैं। पिछले साल WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। मौजूदा समय में रेंस के पास कंपनी के टॉप दोनों टाइटल हैं। इस साल एक बार फिर WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए रेंस तैयार है।

WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने रोमन रेंस को लेकर दिया बयान

कुछ सुपरस्टार्स ने बताया कि इस साल 2023 में WWE में क्या नया होगा। वीडियो के जरिए रेसलर्स से WrestleMania के मेन इवेंट को लेकर भी पूछा गया था। बियांका ब्लेयर ने यहां पर अपने पति मोंटेज़ फोर्ड को रोमन रेंस के खिलाफ चुना।

मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस इस समय साथ में काम कर रहे हैं। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स टैग टीम में ये दोनों जलवा दिखा रहे हैं। इस हफ्ते Raw में ये ग्रुप एक्शन में दिखा था। टैग टीम टर्मोइल मैच का हिस्सा ये दोनों थे।

बियांका ब्लेयर ने जो बात कही वो अभी मुमकिन नहीं है। फोर्ड इस समय टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं। उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में इतनी जल्दी बड़ा पुश नहीं मिलेगा। Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। इन दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। पिछले हफ्ते ही इस मैच का ऐलान किया गया था।

WrestleMania 39 के आयोजन में भी अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस का मुकाबला इस मेगा इवेंट में द रॉक के साथ होगा। अभी तक इस मैच पर मुहर नहीं लगी है। द रॉक की वापसी को लेकर भी अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। आने वाले कुछ महीनों में इसे लेकर जरूर बड़ा अपडेट सामने आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।