WWE Superstar को फैंस द्वारा करना पड़ा काफी ट्रोलिंग का सामना, Cody Rhodes, Becky Lynch समेत कई रेसलर्स ने सपोर्ट दिखाते हुए जीता दिल

Ujjaval
WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर को करना पड़ रहा है हेट का सामना
WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर को करना पड़ रहा है ट्रोलिंग का सामना

Bianca Belair: WWE Games ने थोड़े समय पहले अपने 2K24 से जुड़े पोस्टर को रिलीज किया। आपको बता दें कि कोडी रोड्स इस गेम के कवर पर मौजूद हैं। इसके अलावा रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे जुड़ी पोस्ट ही WWE Games ने साझा की थी और इस ट्रियो को ऐतिहासिक बताया था।

बाद में कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर बियांका ब्लेयर के इसमें मौजूद होने पर सवाल उठाए। इसी बीच उन्हें लेकर रेसिस्ट कमेंट्स भी देखने को मिले, जो काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। कई लोग उन्हें लगातार ट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच अच्छी बात यह है कि कई सारे WWE सुपरस्टार्स और फैंस ने मिलकर ब्लेयर का पूरी तरह से सपोर्ट किया।

आप नीचे WWE Games द्वारा डाली गई पोस्ट देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार्स ने बियांका ब्लेयर का किया सपोर्ट

कोडी रोड्स, बियांका ब्लेयर के सपोर्ट में आए और उन्होंने 'EST; लिखा। आप यह पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

ड्रू मैकइंटायर ने ब्लेयर को सपोर्ट दिखाते हुए यह इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट डाली:

रिया रिप्ली ने ब्लेयर के सपोर्ट में कहा,

"EST सिर्फ एक निकनेम नहीं है। बियांका ब्लेयर इतिहास बनाती आई हैं। वो उन कुछ शानदार लोगों में से एक हैं, जिनके साथ आप कभी मिल पाएंगे। आप सभी इस चीज़ से निराश हैं कि वो आप लोगों से बेहतर हैं।"

बैकी लिंच ने बियांका की तारीफ में कहा,

"WWE का नेतृत्व करने वाली सबसे सर्वश्रेष्ठ स्टार्स में से एक हमारे पास हैं। वो काफी कम सोती हैं क्योंकि वो अपने काम को बेहतर करने पर ध्यान देती हैं। उनका काम करने का तरीका टॉप लेवल का है। उनकी पर्सनालिटी और दिल इससे भी बेहतर है। बियांका ब्लेयर साफ तौर पर नंबर 1 हैं।"

एलेक्सा ब्लिस ने बियांका के सपोर्ट में कहा,

"मैं आपको काफी मिस करती हूं।"

आईवी नाइल ने पोस्ट में लिखा,

"मैं WWE में जिस तरह बनना चाहती हूं, बियांका ब्लेयर वो हैं। तीनों ही काफी मेहनत करते हैं और मेरे जीवन में उनका बहुत महत्व है। मैं उन सभी के बारे में जानकर काफी खुशनसीब महसूस करती हूं। उन्हें काफी सारा प्यार।"

मीचीन ने भी पोस्ट द्वारा बियांका ब्लेयर के लिए सपोर्ट दिखाया:

App download animated image Get the free App now