WWE के मौजूदा चैंपियन ने कंपनी में लगाया अनोखा 'दोहरा शतक', करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी खास प्रतिक्रिया

Bianca Belair: WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने अपने करियर में बड़ा इतिहास रच दिया। रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन के रूप में उन्हें 200 दिन हो गए। यानि उन्होंने अपने करियर में 'दोहरा शतक' जड़ दिया। WWE ने ब्लेयर को शानदार पुश इस साल दिया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। अब ब्लेयर WWE की बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। विमेंस डिवीजन को वो खास अंदाज में आगे ले जा रही हैं।

Ad

WWE WrestleMania 38 में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच जबरदस्त ड्रीम मैच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ था। दोनों के बीच लंबे समय से राइवलरी चल रही थी। इस मैच में बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल की। ब्लेयर का ये चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। बेली, कार्मेला और सोन्या डेविल जैसे दिग्गजों को हराकर उन्होंने अभी तक अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर की खास प्रतिक्रिया सामने आई

बियांका ब्लेयर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन रहने वालीं वो पहली अफ्रीकन अमेरिकन वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं। इस खास उपलब्धि पर ब्लेयर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ad

SummerSlam में बेली ने वापसी की थी। इसके बाद से उनकी राइवलरी बियांका के साथ रही। Extreme Rules में दोनों के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। बियांका ने शानदार मुकाबले में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

Ad

अब दोनों के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिलेगा। ये नॉन-टाइटल मैच होगा। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच मुकाबला होगा। अगर बेली इस मैच में जीत जाएंगी तो फिर उन्हें ब्लेयर के खिलाफ एक और टाइटल शॉट मिल जाएगा। इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में अब बहुत मजा आएगा। फैंस को कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकता है। बियांका ने अपने काम से अभी तक सभी को प्रभावित किया। WWE के भरोसे पर अभी तक वो पूरी तरह खरी उतरीं। बेली से भी उन्हें अच्छी टक्कर मिल रही है। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते वो जीत पाएंगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications