WWE के मौजूदा चैंपियन ने जबरदस्त बॉडी बनाकर किया हैरान, पहले से ज्यादा खतरनाक लुक में आए नज़र

Pankaj
WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने खास तस्वीर पोस्ट की
WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने खास तस्वीर पोस्ट की

Bianca Belair: WWE सुपरस्टार और रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने इस वीकेंड WBFF Pro Atlantic City Pro Am over में हिस्सा लिया। उन्होंने खुद ट्विटर पर इस बारे में बताया। ब्लेयर ने कुछ तस्वीरें शेयर की। बियांका की फीजिक देखकर आप इस बार हैरान हो जाएंगे। उन्होंने अपनी बॉडी पर बहुत काम किया। इस शो में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की।

Ad
Ad
Ad

WWE Crown Jewel में पिछले महीने बियांका का इन- रिंग गियर तगड़ा था। ये उन्होंने खुद तैयार किया था। हालांकि मैच के दौरान थोड़ी दिक्कत भी उन्हें हुई थी। इस बात का खुलासा उन्होंने Megacast पॉडकास्ट पर किया था।

WWE Raw में बियांका ब्लेयर का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा?

WWE Survivor Series WarGames 2022 में पिछले हफ्ते बियांका की टीम को जीत मिली थी। इससे पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बैकी लिंच ने वापसी कर उनकी टीम को ज्वाइन किया था। बियांका की टीम ने बेली की टीम को जोरदार टक्कर दी। इस मुकाबले में ब्लेयर और बैकी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस वजह से शानदार जीत भी मिली।

Raw विमेंस चैंपियन के रूप में अभी तक ब्लेयर ने बहुत अच्छा काम किया। फैंस ने भी उन्हें जमकर सपोर्ट किया। अब उनकी राइवलरी किसके साथ होगी ये देखने वाली बात है। आने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में इसका खुलासा हो जाएगा। अगले साल जनवरी में WWE का बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। WWE ने इस इवेंट के लिए बड़ा प्लान बनाया होगा। बियांका का भी यहां मैच होगा। कुछ समय बाद इसका खुलासा हो जाएगा कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा।

पिछले कुछ साल ब्लेयर के लिए अच्छे रहे हैं। WWE ने उन्हें पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया। रिंग में उनके मूव्स जबरदस्त रहते हैं। कुछ दिन पहले शार्लेट फ्लेयर ने अपनी वापसी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वो बियांका के साथ मैच लड़ना चाहती हैं। अब देखना होगा कि इन दोनों की राइवलरी कब शुरू होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications