WWE में 420 दिन तक चैंपियन रहने वाले फेमस स्टार ने Royal Rumble 2025 को लेकर भरी हुंकार, जीत हासिल कर इतिहास रचने का किया दावा

WWE
WWE सुपरस्टार को मेन रोस्टर में अभी तक अच्छी सफलता मिली है (Photo: WWE.com)

Bianca Belair Vows To Win Royal Rumble 2025: WWE अब पूरी दुनिया में अपने बिजनेस को फैलाना चाहता है। पिछले कुछ सालों में इस वजह से कंपनी ने यूएस से बाहर अपने प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया है। WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने कहा है कि जब Royal Rumble 2025 इंडियाना में होगा तो वो इतिहास बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Ad

WWE मेन रोस्टर में बियांका ब्लेयर ने काफी सफलता अभी तक हासिल की है। SmackDown में बड़ा ब्रेक मिलने से पहले उन्होंने रेड ब्रांड में काम किया। साल 2021 में उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया। WWE WrestleMania 37 में उन्होंने इसके बाद साशा बैंक्स को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की।

सबसे लंबे समय तक राज करने वालीं पूर्व Raw विमेंस चैंपियन (420 दिन) बियांका ब्लेयर अब WWE में एक और इतिहास बनाना चाहती हैं। Comic Book Nation को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो साल 2025 में होने वाले विमेंस रॉयल रंबल को जीतना चाहती हैं। इसके साथ ही वो दो बार रंबल मैच जीतने वाली पहली महिला बनना चाहती हैं। ब्लेयर ने कहा,

हम सब जानते हैं कि साल 2025 का Royal Rumble इंडियानापोलिस में होने जा रहा है। मैंने साल 2021 में जीत हासिल की थी और मैं इतिहास बनाना चाहती हूं। मैं साल 2025 में होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच को जीतना चाहूंगी। मैं दो रंबल मैच जीतने वाली पहली महिला बनना चाहती हूं।

youtube-cover
Ad

WWE Backlash 2024 में बियांका ब्लेयर को मिली थी सफलता

बियांका को WWE ने मेन रोस्टर में अभी तक अच्छा पुश दिया है। इसका फायदा भी ब्लेयर ने हमेशा उठाया। रिंग में उनकी ताकत को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। पिछले कुछ महीनों में ब्लेयर ने जेड कार्गिल के साथ मिलकर भी अच्छा काम किया है। दोनों ने Backlash 2024 विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हाल ही में WWE Clash at the Castle में दोनों को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। एल्बा फायर और आईला डौन ने इस प्रीमियम लाइव इवेंट में टाइटल अपने नाम किया।

कुछ समय पहले Cultaholic को दिए गए इंटरव्यू में बियांका ब्लेयर ने अपने ड्रीम मैच को लेकर भी बात की थी। वो जेड कार्गिल के खिलाफ सिंगल मैच लड़ना चाहती हैं। फैंस को ये मुकाबला आगे देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications