WWE के पूर्व चैंपियन ने की 123 किलो के Superstar के खिलाफ फाइट करने की मांग, जल्द देखने को मिलेगा फर्स्ट-एवर मैच? 

पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर
पूर्व WWE विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

WWE: पूर्व विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) WWE लॉकर रूम में मौजूद सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में 123 किलो के सुपरस्टार के खिलाफ फर्स्ट-एवर मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की। बियांका ना केवल बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर हैं बल्कि वो कई बार अपने जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे चुकी हैं।

Ad

इस चीज़ ने उन्हें कंपनी में टॉप पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें, ब्लेयर ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान 330 पाउंड (150 किलो) वजनी ओटिस को अपने कंधे पर उठाने का कारनामा किया था। वहीं, लैश लैजेंड ने हाल ही में NXT के एक एपिसोड के दौरान अल्फा अकादमी मेंबर ओटिस को बॉडीस्लैम देते हुए सभी को हैरान कर दिया था।

Ad

बियांका ब्लेयर अब वन-ऑन-वन मैच में नाया जैक्स का सामना करना चाहती हैं। बता दें, एक फैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बियांका से पूछा कि वो किस सुपरस्टार के खिलाफ फर्स्ट-एवर मैच लड़ना चाहती हैं। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो नाया जैक्स के खिलाफ मैच लड़ना चाहती हैं।

बियांका ब्लेयर ने साल 2021 में साशा बैंक्स के साथ मिलकर कुछ मौकों पर नाया जैक्स & शेना बैज़लर का विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में सामना किया था। यह देखना रोचक होगा कि WWE बियांका और जैक्स के बीच सिंगल्स मैच कब कराती है।

Vince Russo ने हाल ही में WWE सुपरस्टार Bianca Belair की टेनिस लैजेंड से तुलना की

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर WWE में मौजूद सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं। बियांका ने हर स्तर पर खुद को साबित किया है और वो रिंग के अंदर-बाहर दोनों जगह खुद में सुधार करती हुई आई हैं। Sportskeeda Wrestling के Writing with Russo पर बात करते हुए विंस रूसो ने ब्लेयर की जमकर तारीफ की और उनकी टेनिस लैजेंड सेरेना विलियम्स से तुलना कर दी। विंस रूसो ने कहा,

"भाई जब मैं इस महिला को देखता हूं तो मुझे सेरेना विलियम्स की याद आती है। यह घोड़ों की रेस जैसा है। 70 के दशक में उनके पास जो चीज़ें होती थी जिसका इस्तेमाल वो सुपरस्टार्स को बुलाने के लिए करते थे। उस समय सभी एक्टर & एक्ट्रेस जो फनी शोज में काम करते थे वो इन स्पोर्ट्स में कम्पीट किया करते थे। आपको जल्द ही पता चल जाता था कि एथलीट्स कौन हैं। वो कंपनी में मौजूद सबसे बेहतरीन एथलीट हैं।"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications