WWE सुपरस्टार ने की सगाई, नए रोल के लिए हुए तैयार, फैंस को दिखाई खास तस्वीरें

Big E, WWE
WWE सुपरस्टार बिग ई की सगाई की तस्वीरें (Photos: Big E Instagram)

Big E Share Update Gets Engaged: WWE रेसलर्स सिर्फ रिंग ही नहीं, असल जीवन में भी आगे बढ़ते रहते हैं। हाल में ही मैक्सिन डुप्री (Maxxine Dupri) ने अपनी सगाई की घोषणा की थी। अब चोट के कारण दूर चल रहे एक रेसलर ने फैंस को सगाई के बाद जानकारी दी है। उन्होंने यह कहा कि वह नए रोल के लिए तैयार हैं। वहीं उन्होंने फैंस को खास तस्वीर भी दिखाई है, जिसमें वह अंगूठी है, जो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को दी है।

Ad

बिग ई काफी समय से WWE SmackDown सुपरस्टार मीचीन की बहन क्रिस यिम के साथ रिश्ते में हैं। अब आज बिग ई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उस पल की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह और क्रिस साथ में नजर आ रहे हैं। इसके दौरान उन्होंने अपने लिए बनाए गए खास मेन्यू और सगाई के बाद साथ में किए गए डिनर की भी तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि वह क्रिस का पति बनने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। वह इस बात पर खुश नजर आए कि उन्हें यह मौका मिला है। इन तस्वीरों में क्रिस बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। बिग ई ने लिखा,

"मैं आपका पति होने का इंतजार नहीं कर सकता हूं क्रिस यिम। शुक्रिया लास्ट सपर सोसायटी। आपने यह दिन परफेक्ट बना दिया।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw में 2 दिसंबर 2024 को नजर आए थे बिग ई

बिग ई दिसंबर 2024 में फैंस को WWE Raw में नजर आए थे। असल में कंपनी ने इस महीने की 2 तारीख को न्यू डे के दशक लंबे सफर का जश्न मनाने का फैसला किया था। WWE Raw के एपिसोड में बिग ई को उनके साथियों कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स ने धोखा देते हुए बाहर कर दिया था। इसके चलते बिग ई का दिल टूट गया था और कोफी तथा वुड्स एक हील बन गए थे। न्यू डे अभी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। बिग ई का दोबारा इस ग्रुप का हिस्सा बनना बेहद मुश्किल लग रहा है। वो शायद कभी रिंग में वापसी नहीं करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications