WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई की हुई शादी, The Bloodline की मौजूदगी में मना जबरदस्त जश्न

रोमन रेंस की फैमिली में आई बड़ी खुशखबरी
रोमन रेंस की फैमिली में आई बड़ी खुशखबरी

The Bloodline: WWE के द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप के महत्वपूर्ण मेंबर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में आई कुछ सोशल मीडिया अपडेट्स की मानें तो सोलो और उनकी पार्टनर अलमिया विलियम्स (Almia Williams) ने अपनी असल ज़िंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है। सोलो ने इंस्टाग्राम रील पर वेडिंग सेरेमनी से जुड़ा हुआ एक पोस्ट किया है जिसमें उनके परिवार के कुछ करीबी मेंबर्स दिखाई दे रहे हैं।

सोलो सिकोआ (असल जिंदगी में जोसेफ फाटू) और अलमिया ने साल 2020 में सगाई कर ली थी। इस कपल के दो बेटे भी हैं। जियोन फाटू का जन्म साल 2019 में और ज़ाखी क्रिस्टोफर फाटू का जन्म साल 2021 में हुआ था। सिकोआ अपने बच्चों से जुड़े वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम के जरिए शेयर करते रहते हैं।

सोलो के द्वारा शेयर की गई पोस्ट में उनके पेरेंट्स बहुत ही खुश दिख रहे हैं। सोलो और अलमिया के दोनों बेटे भी उनके साथ थे। रील में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज भी बहुत उत्साहित और खुश दिख रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व विमेंस चैंपियन नेओमी भी खास मौके पर उपस्थित थीं। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि रोमन रेंस शादी में मौजूद थे या नहीं। पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,

"आप अब हमेशा के लिए मेरी हैं। आई लव यू! श्रीमती फाटू।"

अगले हफ्ते WWE Raw में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन से भिड़ेंगे सोलो सिकोआ

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने टैग टीम मैच में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स को हराया था। मैच के बाद ब्लडलाइन ने स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर अटैक करना जारी रखा, लेकिन केविन ओवेंस ने एंट्री करते हुए रेंस के दोनों भाइयों का बुरा हाल किया। सोलो सिकोआ इस एक्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को धमकी भी दी।

अब अगले हफ्ते Raw में केविन ओवेंस का मुकाबला सोलो सिकोआ के खिलाफ होने वाला है। सोलो अपना बदला लेना चाहेंगे। अब देखना होगा कि किस तरह यह स्टोरीलाइन आगे बढ़ती है और साथ ही सैमी ज़ेन के ऊपर भी सभी की नज़र रहेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment