WWE दिग्गज Bobby Lashley ने मुंबई की सड़क पर कार पलटते हुए पेश किया ताकत का नमूना, बॉलीवुड Superstar ने दिखाया 'गुस्सा'

Pankaj
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले का जलवा
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले का जलवा

Bobby Lashley: WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को हाल ही में भारत में बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ अपनी ताकतवर शक्ति दिखाते हुए देखा गया। ये खास वीडियो लीक हुआ है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।

Ad

बॉबी लैश्ले की ताकत के बारे में सभी को पता है। WWE रिंग में वो कई बार अपनी ताकत का नमूना पेश कर चुके हैं। Sportskeeda Wrestling ने हाल ही में वो क्लिप हासिल की है जिसमें लैश्ले को अकेले ही मुंबई की सड़क पर कार पलटते हुए दिखाया गया है। इसके बैकग्राउंड में कोई रोते हुए नज़र आ रहा है, वहीं जॉन ने कहा कि ये गाड़ी किसी क्लाइंट की थी।

क्लिप के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इन दोनों की जोड़ी को WWE विज्ञापन फिल्माते हुए भी देखा गया है। शायद ये किसी विज्ञापन की शूटिंग का ही क्लिप है।

youtube-cover
Ad

बॉबी लैश्ले के लिए पिछले कुछ साल WWE में अच्छे रहे हैं। कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। WWE चैंपियन भी वो रहे। ब्रॉक लैसनर के साथ भी उनकी राइवलरी शानदार रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो वो अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

WWE Backlash 2023 में Bobby Lashley का होगा बड़ा मैच

WrestleMania 39 का हिस्सा बॉबी लैश्ले नहीं थे। इस वजह से फैंस बहुत गुस्से में थे। ब्रे वायट के साथ उनका मैच तय किया गया था लेकिन नहीं हो पाया। वायट अचानक WWE टीवी से गायब हो गए थे। इसका नुकसान बॉबी लैश्ले को हुआ। WWE Backlash 2023 का आयोजन 6 मई को होगा। इस शो का हिस्सा लैश्ले भी रहेंगे। ऑस्टिन थ्योरी अपनी यूएस चैंपियनशिप को लैश्ले और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ डिफेंड करेंगे। लैश्ले के पास चैंपियन बनने का इस बार मौका होगा। कंपनी द्वारा बॉबी को पुश भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मजा आएगा। खैर आगे भी उनके लिए WWE ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications