'जो तुम हो उसका आनंद लो'- Bray Wyatt के पिता और WWE दिग्गज ने उनके जन्मदिन पर भेजा खास संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर अहम जानकारी

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने 23 मई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। WWE हॉल ऑफ फेमर और वायट के पिता माइक रोटुंडा (Mike Rotunda) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

फरवरी के बाद से WWE टीवी पर वायट नज़र नहीं आए। अचानक उनके गायब होने से फैंस भी हैरान हो गए थे। बाद में खबर सामने आई थी कि फिजिकल मुद्दे के कारण वो इन-रिंग एक्शन से बाहर हुए। सभी को लगा था कि बहुत जल्द उनकी वापसी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

WrestleMania 39 में उनका मैच बॉबी लैश्ले के साथ तय किया गया था। दोनों की राइवलरी की शुरूआत भी हो गई थी। वायट के जाने से ये फ्यूड आगे नहीं बढ़ पाई। इसका नुकसान लैश्ले को भी हुआ। वो भी मेनिया का हिस्सा इस बार नहीं थे।

WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। साथ ही ये भी कहा कि जो तुम हो उसका आनंद लो।

पिछले साल Extreme Rules में ब्रे वायट ने धमाकेदार वापसी की थी। इसके बाद से उनका रन कुछ खास नहीं रहा। उनका मौजूदा कैरेक्टर भी किसी को ज्यादा समझ नहीं आया। एलए नाइट के साथ उनकी राइवलरी रही थी। दोनों के बीच Royal Rumble 2023 में पिच ब्लैक मैच हुआ था। वहां पर वायट ने जीत हासिल की थी। WWE टीवी पर वापसी के बाद से उन्होंने सिर्फ एक ही मैच लड़ा था। इस बात से भी फैंस गुस्से में थे।

WWE रिंग में Bray Wyatt की धमाकेदार वापसी कब होगी?

वायट की वापसी को लेकर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। खुद वायट ने भी इसे लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। ड्राफ्ट का हिस्सा भी वो इस बार नहीं थे। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि वो किस वजह से WWE से बाहर चल रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द वापसी करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links