WWE में Bray Wyatt ने अपने पुराने कैरेक्टर में वापसी कर चौंकाया, अपने डरावने अंदाज से फेमस Superstar को धमकाया

Pankaj
WWE SmackDown में दिखा ब्रे वायट का अलग किरदार
WWE SmackDown में दिखा ब्रे वायट का अलग किरदार

Bray Wyatt: WWE SmackDown में इस हफ्ते एलए नाइट (LA Knight) ने मैच लड़ा। नाइट का मुकाबला लोकल रेसलर के साथ हुआ था। एलए ने आसानी से जीत हासिल की। मैच खत्म होने के बाद जो नजारा देखने को मिला उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) अपने पुराने कैरेक्टर में यहां पर नज़र आए।

Ad

WWE SmackDown में Bray Wyatt का दिखा अलग किरदार

वायट का इस बार फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला। पिछले साल अक्टूबर में वायट ने WWE में दोबारा वापसी की थी। तब से पहली बार उनका ये सैगमेंट फैंस को देखने को मिला। ब्रे और नाइट की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। ब्रे ने अपने माइंडगेम से नाइट को बहुत परेशान किया। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। ब्रे और नाइट के बीच यहां फैंस को पिच ब्लैक मैच देखने को मिलेगा। कंपनी में वापसी के बाद वायट का पहला मुकाबला WWE टीवी पर होगा।

Ad

फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट में ब्रे के सभी पुराने कैरेक्टर्स देखने को मिले। ब्रे ने इसके बाद नाइट को चेतावनी भी दी। Uncle Howdy का भी छोटा वीडियो देखने को मिला। ब्रे ने अंत में कहा कि इन सभी चीजों के जिम्मेदार नाइट है।

नाइट और ब्रे की स्टोरीलाइन इस समय ज्यादा लोगों को समझ नहीं आ रही है। Uncle Howdy का रोल भी बहुत कम लोगों को पता है। पहले लगा कि ब्रे ने ही कुछ माइंडगेम खेला है। कुछ हफ्ते पहले वायट के ऊपर ही Uncle Howdy ने अटैक कर दिया था। इसके बाद तो और भी खलबली मच गई। Uncle Howdy अब रेड ब्रांड में भी नज़र आ रहे हैं।

Royal Rumble इवेंट में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। ब्रे और नाइट के मैच में Uncle Howdy की दखलअंदाजी जरूर होगी। यहां से उनके राज का खुलासा हो सकता है। एक बात तो तय है कि वायट को इस बार नाइट द्वारा अच्छी टक्कर मिलेगी। WWE ने जरूर कोई ना कोई सरप्राइज भी प्लान किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications