पूर्व WWE चैंपियन की वापसी से पहले हेल्थ को लेकर आया अबतक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ फैन फेवरिट स्टार को?

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रे वायट
WWE में काफी समय से नज़र नहीं आए हैं Bray Wyatt

Bray Wyatt: WWE प्रोग्रामिंग से पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) लंबे समय से गायब हैं। कंपनी ने भी उनके टीवी में नहीं दिखने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की चोट की गंभीरता के बारे में जानकारी दी गई है।

Ad

Fightful Select ने पहले बताया था कि ब्रे वायट को फिलहाल रिंग में वापसी की इजाजत नहीं मिली है, लेकिन वो इसके करीब हैं। कुछ सोर्स ने ब्रे के सितंबर में वापसी के बारे में कहा था। अब Fightful के शॉन रॉस सैप ने अपनी हालिया रिपोर्ट में साफ किया है कि वायट हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनकी बीमारी जिंदगी और करियर को खत्म कर देने वाली थी। पहली बार उनकी हेल्थ के बारे में कोई अपडेट मिला है।

आगे रिपोर्ट में बताया गया है ईटर ऑफ वर्ल्ड के नाम से मशहूर ब्रे वायट अब काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनकी रिकवरी भी बहुत अच्छी है। सभी का ध्यान फिलहाल वायट की हेल्थ और सुरक्षा पर है, जिसके कारण उन्हें इन-रिंग एक्शन से दूर रखा गया था। अब वायट खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं।

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट ने 2021 में WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पिछले साल Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में शानदार वापसी की थी। WrestleMania 39 से पहले उनकी दुश्मनी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ चल रही थी। शो ऑफ द शोज में दोनों के बीच मैच की पूरी संभावना थी, लेकिन वायट के टीवी से दूर हो जाने के कारण इस स्टोरीलाइन को रद्द करना पड़ा था।

ब्रे वायट ने WWE Extreme Rules 2022 में वापसी के बाद केवल 1 मैच लड़ा है

WWE Extreme Rules 2022 में वापसी के बाद काफी समय तक ब्रे वायट रिंग में प्रोमो देते हुए नज़र आए थे। इसके बाद उनकी एलए नाइट के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। इसी दौरान ब्रे वायट के साथ एक मास्क पहना हुआ कैरेक्टर Uncle Howdy भी देखने मिला था। नाइट और ब्रे का सामना इस साल की शुरुआत में हुए Royal Rumble 2023 में हुआ था जहां पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने जीत दर्ज की थी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications