WWE WrestleMania 39 में होने वाले बड़े चैंपियनशिप मैच का नतीजा फेमस Superstar ने किया लीक, इसके सिर पर टाइटल का ताज सजाया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Rhea Ripley: WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बीच मैच होगा। दोनों के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। इस मैच में किसकी जीत होगी ये सबसे बड़ा सवाल है। खैर WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने इस मैच का नतीजा बता दिया है।

Ad

The Inner Sanctum को हाल ही में ब्रॉन्सन रीड ने अपना इंटरव्यू दिया। रीड ने रिया रिप्ली की तारीफ की और कहा कि वो मेनिया में जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा,

रिया रिप्ली बहुत ही शानदार प्रो रेसलर हैं। वो इंसान भी बहुत अच्छी हैं। मैं लकी हूं कि मैंने उन्हें शुरूआत से देखा है। जितना भी मैंने उन्हें देखा है उससे ये ही कहूंगा कि वो बहुत मेहनती है। हमेशा बेस्ट मैच देने की उन्होंने कोशिश की। WrestleMania के मेन इवेंट में उनका शायद इस बार मैच होगा। मैं उनके साथ जाऊंगा। वो आराम से शार्लेट फ्लेयर को हरा देंगी। फैंस भी ये ही देखना चाहते हैं।
Ad

क्या WWE WrestleMania 39 में रिया रिप्ली को जीत मिलेगी?

सिंगल्स मैच में अभी तक शार्लेट फ्लेयर को रिया रिप्ली नहीं हरा पाईं है। इस साल मेनिया में रिप्ली के पास ये कारनामा करने का मौका होगा। WWE ने भी उन्हें इस बार तगड़ा पुश देने का प्लान बनाया होगा। उन्होंने इस साल की शुरूआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने फ्लेयर को मेनिया में मैच के लिए चुनौती दी थी। दूसरी बार होगा जब इन दोनों का मुकाबला मेनिया में होगा।

रिया रिप्ली इस समय जजमेंट डे ग्रुप में रहकर अच्छा काम कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो लगातार फ्लेयर के ऊपर हमला बोल रहीं है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने फ्लेयर को हराने का दावा पेश किया था। रिप्ली और डॉमिनिक की स्टोरी भी अच्छी चल रही हैं। फ्लेयर को डॉमिनिक से सतर्क रहना पड़ेगा। वो मेनिया में होने वाले मुकाबले में दखलअंदाजी कर सकते हैं। इसका पूरा फायदा रिप्ली को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications