WWE Superstar ने हालिया इवेंट में पूर्व चैंपियन को हराकर 13 साल बाद जीता मैच, लंबे इंतजार के बाद आखिर मिला बड़ा मौका

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने बड़ा कारनामा करके दिखाया
WWE सुपरस्टार ने बड़ा कारनामा करके दिखाया

Carlito: WWE के हालिया शो में कार्लिटो (Carlito) ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 13 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म किया। आपको बता दें कि कार्लिटो ने कुछ महीनों पहले ही WWE में वापसी की थी। इसके बाद से वो लगातार लाइव टीवी और हाउस शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं। आपको बता दें कि कार्लिटो अभी रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के फैक्शन LWO का हिस्सा बने हुए हैं।

Ad

WWE के ओकलैंड, कैलिफोर्निया में हुए Road to WrestleMania लाइव इवेंट के दौरान कार्लिटो ने ऑस्टिन थ्योरी का सामना सिंगल्स मैच में किया। यह कार्लिटो का लगभग 13 साल बाद लाइव इवेंट में पहला सिंगल्स मैच रहा। उन्होंने यहां फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया और पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी पर बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में आर-ट्रुथ के दखल का थोड़ा फायदा उन्हें मिला।

यह LWO के मेंबर के लिए काफी बड़ी चीज़ है क्योंकि हाउस शोज़ पर यह उनकी 19 मार्च 2010 के बाद पहली सिंगल्स जीत है। इसके बाद कार्लिटो ने कई सारे मुकाबले लाइव इवेंट में हारे और बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। वापसी के बाद से कार्लिटो लगातार लाइव इवेंट्स में टैग टीम मैचों का हिस्सा बने हैं। अब जाकर उन्होंने 13 साल बाद हाउस शो में कोई सिंगल्स मुकाबला जीता है। यह सही मायने में उनके लिए बड़ा मौका है।

Ad

WWE Road to WrestleMania लाइव इवेंट में हुए सभी मैचों के नतीजे

WWE का हालिया Road to WrestleMania शो काफी जबरदस्त रहा। कैलिफोर्निया में हुए इस लाइव इवेंट में कुछ बड़े मुकाबले हुए। आप नीचे नतीजों पर एक नज़र डाल सकते हैं:

  • एलए नाइट ने सोलो सिकोआ को हराया।
  • नाया जैक्स को मैक्सिन डुप्री पर जीत मिली।
  • कार्लिटो ने ऑस्टिन थ्योरी को हराया। मुकाबले में आर-ट्रुथ ने दखल दिया और इसका हिस्सा बनने की असफल कोशिश की।
  • गुंथर और चैड गेबल के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हुआ। यह DQ द्वारा खत्म हो गया।
  • चैड गेबल और न्यू डे ने इम्पीरियम को हराया।
  • ओमोस को अकीरा टोज़ावा पर जीत मिली।
  • ओस्का ने मीचीन को हराया।
  • कोडी रोड्स ने शिंस्के नाकामुरा को स्ट्रीट फाइट मैच में पराजित कर दिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications