13 बार की वर्ल्ड चैंपियन और WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शार्लेट फ्लेयर और AEW सुपरस्टार एंड्राडे (Andrade) के रिलेशन को लेकर काफी चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से चल रही थी। अब बड़ा अपडेट इनके रिलेशनशिप को लेकर सामने आ गया है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार दोनों का रिलेशनशिप अब खत्म हो गया।WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे का रिश्ता हुआ खत्म?लगभग दो साल से ये दोनों सुपरस्टार्स साथ में थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया। WrestleMania 35 के वीकेंड में इन दोनों सुपरस्टार्स ने अपने रिलेशन को फैंस के सामने उजागर किया था।BodySlam.net ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर के बारे में बताया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों का रिश्ता अब टूट गया है। सबसे बड़ी बात रिपोर्ट में ये कही गई है कि ये म्यूचअल निर्णय नहीं था और शार्लेट फ्लेयर ने इस रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया। वैसे इस खबर का खुलासा काफी देर में हुआ क्योंकि दोनों का रिश्ता एक हफ्ते पहले ही खत्म हो गया था।1 जनवरी, 2020 को इन दोनों सुपरस्टार्स ने सगाई की थी। कोविड महामारी के कारण इनकी शादी का प्लान पीछे हो गया। इस बीच शायद इन दोनों के बीच रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो गई और इसी वजह से अलग होने का निर्णय लिया गया। 22 नवंबर, 2021 को एंड्राडे ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शार्लेट फ्लेयर को अनफॉलो भी कर दिया था। इसके बाद ही कई अफवाहें इनके रिलेशन को लेकर सामने आई थी।फ्लेयर और एंड्राडे दोनों अलग प्रमोशन में काम कर रहे हैं। एंड्राडे ने WWE में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। किसी वजह से वो खुश नहीं थे और उन्होंने खुद रिलीज की मांग की थी। हालांकि कंपनी ने पहले इस मांग को ठुकरा दिया था लेकिन बाद में रिलीज कर दिया गया। इसके कुछ महीने बाद एंड्राडे ने AEW में धमाकेदार डेब्यू किया था। AEW ने भी एंड्राडे को अच्छा पुश दिया। फ्लेयर इस समय ब्लू ब्रांड में जबरदस्त काम कर रही हैं। WWE भी लगातार उन्हें बड़ा पुश दे रहा है। Charlotte Flair@MsCharlotteWWEyou could have my heart or we could share it like the last slice ❤️ 🍕10:59 AM · Aug 29, 202110536458you could have my heart or we could share it like the last slice ❤️ 🍕 https://t.co/SqNQKlbOTD