WWE SmackDown में दिग्गज Superstar के मैच के दौरान चोटिल होने को लेकर जानकारी आई सामने, फैंस के लिए बुरी खबर?

 WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर को चोट लग गई है
WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर को चोट लग गई है

WWE: WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के लिए स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड अच्छा नहीं रहा। इस दौरान वो चोटिल हो गई थी और मेडिकल टीम को उनकी मदद करनी पड़ी थी। इसी बीच डेव मैल्टज़र में उनकी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि SmackDown के बाद शार्लेट फ्लेयर चोटिल नज़र आई थीं। अब

Ad

Wrestling Observer Radio के लेटेस्ट एपिसोड में डेव मैल्टज़र ने द क्वीन की चोट को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इंजरी के नेचर को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है, लेकिन वो इस बात को जरूर कह सकते हैं कि उन्हें बुरी तरह चोट आई है। उन्होंने कहा,

"हां, मैंने सुना है कि वो हर्ट हुई हैं और जहां तक मुझे पता है, ये चोट काफी ज्यादा बुरी है।"
Ad

WWE SmackDown के दौरान लगी थी Charlotte Flair को चोट

WWE SmackDown के लेटेस्ट शो में शार्लेट फ्लेयर का समाना ओस्का से हुआ था। इस दौरान फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटो को शेयर किया था। इन फोटो में द क्वीन दर्द की वजह से कराह रही थी, जिसके बाद इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद शार्लेट फ्लेयर चोटिल हो गई है। PWinsider ने भी अपनी रिपोर्ट में इस विषय पर बात की थी।

youtube-cover
Ad

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मैच के दौरान कमर्शियल ब्रेक में शार्लेट फ्लेयर खुद को चोटिल कर बैठी थी। वो मुकाबले में टॉप रोप से मूव हिट करने वाली थीं, तभी उनका पैर फिसल गया था, जिस वजह से उनके घुटने और सिर में चोट आई है। ब्रेक की वजह से इसे लाइव टीवी पर नहीं दिखाया गया था, लेकिन कमेंट्री टीम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि ओस्का ने शार्लेट को चोटिल कर दिया है। यह फैंस के लिए बुरी खबर है।

PWinsider ने इसके आलावा अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेडिकल टीम इसकी जांच कर रही है। मेडिकल स्टाफ से अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। कई स्टार्स भी उनकी चोट से परेशान दिखाई दिए थे। सभी की निगाह अभी WWE पर टिकी हुई है। देखना होगा कि कंपनी कब तक इस मामले पर अपडेट जारी करती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications