WWE में हाल ही में चौंकाने वाली वापसी करने वाले Superstar को नहीं मिला है कोई ब्रांड, अहम जानकारी आई सामने

चेल्सी ग्रीन के ब्रांड को लेकर फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं
WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन के ब्रांड को लेकर फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं

Chelsea Green: WWE का चीफ कंटेंट ऑफिसर बनने के बाद ट्रिपल एच (Triple H) ने कई बदलाव किए हैं। उनके पावर में आने के बाद से कई स्टार्स कंपनी में वापस आए हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) ने भी रॉयल रंबल (Royal Rumble) के दौरान वापसी की थी। उनके रिटर्न के बाद से फैंस इस बात से काफी ज्यादा हैरान हैं कि वो इस समय किस ब्रांड का हिस्सा हैं। इसे लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

WWE में वापस आने के बाद चेल्सी ग्रीन एक नए कैरेक्टर में नज़र आ रही हैं। उनके इस कैरेक्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वो बैकस्टेज लगातार एडम पीयर्स के साथ सैगमेंट का हिस्सा बन रही हैं। वो पिछले हफ्ते Raw और SmackDown दोनों ही शोज़ में नज़र आई थीं।

हाल ही में एक ट्विटर अकाउंट "Female Locker Room" ने बताया था कि इस हफ्ते चेल्सी ग्रीन Raw का हिस्सा बनने वाली हैं और कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि, अभी भी उनकी प्रोफाइल में किसी भी ब्रांड का लोगो नहीं है। आम तौर पर प्रमोशन की वेबसाइट पर सुपरस्टार के नाम के ऊपर Raw या SmackDown का लोगो दिखाई देता है।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 के दौरान Chelsea Green ने वापसी की थी

चेल्सी ग्रीन ने इस बार विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान चौंकाने वाली वापसी की थी। इस मैच में वो बेहद कम समय में एलिमिनेट भी हो गई थीं। उन्होंने यहां सबसे जल्दी एलिमिनेट होने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद से वो Raw और SmackDown दोनों शोज़ में नज़र आ रही हैं।

Ad

फैंस यह जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं कि आने वाले समय में WWE उन्हें किस तरह से पुश दे सकता है। चेल्सी ग्रीन के रिटर्न के बाद विमेंस डिवीजन को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। वो बाद में एक सीरियस हील का भी कैरेक्टर प्ले कर सकती हैं। ऐसे में फ्यूचर में WWE उन्हें हील भी बना सकता है और वो उस गिमिक में भी अच्छा काम करेंगी। हालांकि देखना होगा कि आने वाले समय में उन्हें किस ब्रांड में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications