"तुम्हें शर्म आनी चाहिए", फेमस WWE Superstar ने 11 बार के वर्ल्ड चैंपियन पर साधा निशाना

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने जजमेंट डे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी
WWE सुपरस्टार ने जजमेंट डे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी

WWE Raw के एपिसोड में एक बहुत बड़ा सरप्राइज मिला था। दरअसल, फिन बैलर (Finn Balor) ने जजमेंट डे (Judgment Day) में कदम रखते हुए ऐज को फैक्शन से बाहर कर दिया था। यह देखकर हर कोई शॉक हो गया था। हालांकि, पूर्व NXT चैंपियन और मौजूदा रॉ (Raw) सुपरस्टार सिएम्पा (Ciampa) इससे बिल्कुल शॉक नहीं हुए।

Ad

Raw के एपिसोड में WWE ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि कोई नया सदस्य जजमेंट डे में शामिल होने वाला है। WWE दिग्गज ऐज ने फिन बैलर का फैक्शन में स्वागत किया। बाद में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली ने फिन बैलर का साथ देते हुए ऐज पर बहुत बुरी तरह हमला किया। उन्होंने दिग्गज को फैक्शन से बाहर करने का निर्णय लिया।

WWE के The Bump शो पर सिएम्पा नजर आए थे और उन्होंने यहां कई चीज़ों को लेकर बात की। इसी दौरान उनसे जजमेंट डे की स्टोरीलाइन के बारे में पूछा गया था। उन्होंने यहां फिन बैलर की तारीफ करते हुए ऐज का थोड़ा मजाक बनाने की कोशिश की। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा:

"फिन बैलर अपने करियर में पहले ग्रुप्स को लीड कर चुके हैं। यह उनके लिए नई चीज़ नहीं है। इसी वजह से एक तरह से यह ऐज के लिए शर्म की बात है कि उन्होंने इस चीज़ के होने की उम्मीद नहीं की। उन्हें ऐसा होने के बारे में कम से कम सोचना चाहिए था क्योंकि फिन बैलर अब लीडर बन गए हैं। मैंने कभी भी ग्रुप या टैग टीम में नहीं देखा है जहां वो दूसरे स्थान पर हो या किसी के नीचे हो। इसी वजह से मैं उतना सरप्राइज नहीं हूँ।"
Ad

WWE सुपरस्टार फिन बैलर एक अच्छे लीडर रह सकते हैं?

फिन बैलर रेसलिंग इतिहास के सबसे फेमस फैक्शन्स में से एक बुलेट क्लब की शुरुआत करने वाले सुपरस्टार थे। यह ग्रुप आज भी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहता है। बैलर पहले भी बड़े फैक्शन के लीडर रह चुके हैं और वो यहां भी बढ़िया काम कर सकते हैं। उनके रहते हुए फैक्शन को बड़ी सफलता मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications