WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद Brock Lesnar के दुश्मन ने मौजूदा चैंपियन को कंधों पर उठाया, फैंस ने बजाईं जोरदार तालियां

Pankaj
WWE Raw के बाद फैंस को दिखा अनोखा पल
WWE Raw के बाद फैंस को दिखा अनोखा पल

Cody Rhodes: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी फैंस को मजा आया। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच एक अच्छा मोमेंट सभी को देखने को मिला।

Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का मुकाबला जजमेंट डे के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के साथ हुआ। बैलर और प्रीस्ट ने चौंकाने वाली जीत हासिल की। शो ऑफ-एयर होने के बाद सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स का सैगमेंट देखने को मिला। कोडी ने ज़ेन को अपने कंधों पर उठा लिया था और वहां मौजूद फैंस ने जोरदार तालियां बजाईं। ये खास पल देखकर फैंस खुश हो गए थे।

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे। WrestleMania 39 में उन्होंने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। उसोज़ के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत उन्होंने किया था। इसके बाद से ओवेंस और सैमी का टाइटल रन अच्छा चल रहा है। WWE Night of Champions में भी ये दोनों सुपरस्टार्स बड़े मैच का हिस्सा होंगे। ये दोनों अपने टाइटल को रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था।

WWE Night of Champions में Brock Lesnar लड़ेंगे बड़ा मैच

WrestleMania 39 कोडी रोड्स के लिए कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस को अच्छी टक्कर दी थी। हालांकि अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सोलो सिकोआ ने रेंस की मदद की थी। इसके बाद कोडी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर से शुरू हुई। दोनों के बीच Backlash 2023 में अच्छा सिंगल्स मैच देखने को मिला। लैसनर को अंत में हार का सामना करना पड़ा था।

इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE Night of Champions में रीमैच देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में कंपनी ने दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान किया था। अब देखना होगा कि इस बार लैसनर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links