WWE WrestleMania 39 के बाद कंपनी के दोनों टॉप टाइटल्स होंगे अलग, Roman Reigns के मौजूदा दुश्मन ने किया बड़ा ऐलान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: पिछले साल अप्रैल के बाद से WWE के दोनों टॉप टाइटल्स रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास हैं। वो इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। द ट्राइबल चीफ का टाइटल रन जल्द ही समाप्त हो सकता है। खैर कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने इस बार रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 के बाद दोनों टाइटल्स के अलग होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WrestleMania 39 में कोडी रोड्स का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। रेंस को चैंपियन के रूप में 900 दिन से ज्यादा हो गए। कहा जा रहा है कि इस बार कोडी उनका टाइटल रन खत्म करेंगे। Bart Winkler Show पर बात करते हुए कोडी रोड्स ने कहा,

मैं बहुत ही भरोसे के साथ दुनिया को कह सकता हूं कि इस बार चैंपियन बनूंगा। अब समय आ गया है कि WWE चैंपियनशिप मेरे पास होनी चाहिए। फैंस भी ये चाहते हैं। WWE को भी अब ये करना चाहिए। डस्टी रोड्स के लिए ये मैं करना चाहता हूं। सभी को लगता है कि दोनों ब्रांड्स में अब टाइटल की जरूरत है। मैनेजमेंट को अब आगे जाना चाहिए और बात करनी चाहिए। मौजूदा समय इसके लिए सबसे बेस्ट है। अगर ऐसा होता है तो मैं वहां पर खड़ा हूं।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस के मैच पर होंगी सभी की नजरें

कोडी रोड्स कई बार दावा पेश कर चुके हैं कि वो इस बार रोमन रेंस की बादशाहत खत्म करेंगे। कोडी नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए तो फिर इसके बाद टाइटल्स अलग हो सकते हैं। इस बात के पूरे संकेत उन्होंने दे दिए है। वो शायद WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखेंगे। वैसे WWE फैंस भी अब कुछ ऐसा ही चाहते हैं।

WWE ने दोनों टाइटल्स को अलग-अलग करने के लिए भी प्लान जरूर तैयार किया होगा। मेनिया के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। कुछ भी हो लेकिन आने वाले कुछ महीने बहुत ही मजेदार होंगे। कंपनी द्वारा बड़े सरप्राइज फैंस को दिए जा सकते हैं। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच होने वाले मैच पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links