Cody Rhodes ने WWE दिग्गज Roman Reigns को खास मामले में पछाड़ कर साबित किया 'फिसड्डी', पिछले एक साल में लहराया परचम

Pankaj
WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को लेकर बड़ी खबर

Cody Rhodes: WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। Fightful Select की रिपोर्ट के मुताबिक रोड्स वर्तमान में WWE के टॉप मर्चेंडाइज सेलर हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।

Ad

कोडी रोड्स पिछले एक साल से अधिक समय से WWE के मुख्य स्टार हैं। WrestleMania 38 में उन्होंने पिछले साल वापसी कर सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद भी रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही। इंजरी के कारण फिर उन्हें ब्रेक लेना पड़ा। इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने वापसी कर जीत हासिल की। इसके बाद मेनिया में रोमन रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दी। हालांकि रेंस की बादशाहत को कोडी खत्म नहीं कर पाए।

कोडी इस समय बेबीफेस रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि रोड्स मर्चेंट सेल्स में लगातार अपनी साथियों को पछाड़ रहे हैं। देखा जाए तो रेंस को भी वो पीछे कर चुके हैं। 6 मार्च को Raw में जॉन सीना नज़र आए थे। उस समय जरूर कोडी पीछे रहे थे।

youtube-cover
Ad

क्या WWE में Roman Reigns की बादशाहत को Cody Rhodes खत्म करेंगे?

कोडी को कंपनी द्वारा पुश भी दिया जा रहा है। ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी राइवलरी इस समय अच्छी चल रही है। दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं। 1-1 की बराबरी पर दोनों चल रहे हैं। हाल ही में WWE Night of Champions में लैसनर और कोडी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। वहां पर लैसनर ने जीत हासिल की थी। इस हफ्ते Raw में कोडी ने लैसनर को ओपन चैलेंज दिया। अब ऐसा लग रहा है कि WWE SummerSlam 2023 में दोनों के बीच तीसरा मुकाबला होगा। इनकी राइवलरी में फैंस को मजा आ रहा है। कुछ दिग्गजों का कहना है कि कोडी ही रोमन रेंस की बादशाहत अंत में खत्म करेंगे। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। कोडी भी अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications