WWE में 1500वां मैच लड़कर Roman Reigns का मौजूदा प्रतिद्वंदी बहुत जल्द रचेगा इतिहास, Brock Lesnar के साथ हो सकती है अगली फाइट

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर

Cody Rhodes: WWE में पिछले कुछ साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। अब उनके रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 प्रतिद्वंदी कोडी रोड्स (Cody Rhodes) भी एक्शन में आ गए है। वो भी बहुत जल्द एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले हैं।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच जबरदस्त टाइटल मुकाबला हुआ था। इस मैच का नतीजा कुछ अलग निकला। फैंस ने सोचा था कि इस बार रेंस की बादशाहत खत्म कर कोडी चैंपियन बन जाएंगे। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। कंपनी ने अलग प्लान बनाया था। रेंस ने सोलो सिकोआ की मदद से कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया। मेनिया में चैंपियन बनने का सपना कोडी का टूट गया।

Wrestle Features के अनुसार कोडी रोड्स का अगला मुकाबला बहुत ही ऐतिहासिक रहेगा। वो WWE में अपना 1500वां मुकाबला लड़ेंगे। इसमें उनके पुराने मुकाबले भी शामिल है। इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। बहुत कम रेसलर्स ये कारनामा कर पाते हैं।

Ad

साल 2007 में कोडी रोड्स ने WWE में डेब्यू किया था। करीब एक दशक तक कंपनी में उन्होंने जबरदस्त काम किया। साल 2016 में उन्हें WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद कुछ अन्य कंपनियों में उन्होंने काम किया। उन्हें सबसे बड़ी सफलता AEW में मिली। इसके बाद वो रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को नहीं हरा पाए कोडी रोड्स

पिछले साल WrestleMania 38 में कोडी रोड्स ने WWE में दोबारा वापसी की। उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही थी। इंजरी के कारण उन्हें फिर बाहर होना पड़ा था। इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने वापसी की। इस मैच को जीतकर उन्होंने मेनिया में टाइटल मैच के लिए रोमन रेंस को चुनौती दी थी। हालांकि वो रेंस को हराने में नाकाम रहे।

कहा जा रहा है कि रेंस के खिलाफ उन्हें रीमैच मिलेगा। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। फिलहाल ब्रॉक लैसनर और कोडी की राइवलरी की शुरूआत होगी। अगले महीने WWE Backlash इवेंट होगा। यहां इन दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। इस शो में कोडी 1500वां मैच लड़कर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications