Dabba Kato: WWE NXT का वेंजेंस डे (Vengeance Day 2023) इवेंट काफी जबरदस्त साबित हुआ था। इस शो में पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल अपोलो क्रूज (Apollo Crews) भी एक्शन में नज़र आए। उनके पूर्व साथी डब्बा काटो उर्फ कमांडर अज़ीज़ (Dabba Kato aka Commander Azeez) की वापसी हुई। उन्होंने आकर अपने ही साथी पर हमला कर दिया।Vengeance Day 2023 इवेंट में अपोलो क्रूज और कार्मेलो हेज के बीच 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला काफी तगड़ा रहा और दोनों ही स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कर्मेलो हेज ने अपने सबमिशन मूव द्वारा पहला फॉल हासिल किया और उनके पास बढ़त थी। मैच में हेज के साथी ट्रिक विलयम्स ने इंटरफेयर करने की कोशिश की।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_DABBA KATO IS BACK! #VengeanceDay #WWE #WWENXT4512DABBA KATO IS BACK! #VengeanceDay #WWE #WWENXT https://t.co/L8adVSfQYlइसी बीच पूर्व SmackDown सुपरस्टार डब्बा काटो (कमांडर अज़ीज़) की 10 महीनों बाद वापसी हुई। उन्होंने आकर अपने पूर्व साथी अपोलो क्रूज की मदद की। उन्होंने ट्रिक को इंटरफेयर करने से रोका और उनपर अटैक किया। हालांकि, इससे पूर्व आईसी चैंपियन को मदद नहीं मिली। कार्मेलो ने अंत में अपना फिनिशर लगाकर पिन किया और 2-0 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।मैच के बाद 6 फुट 9 इंच के डब्बा काटो ने रिंग में आकर अपने पूर्व साथी को गले लगाया और लगा कि दोनों का रीयूनियन होगा। हालांकि, अगले ही पल काटो ने धोखा देते हुए क्रूज पर हमला किया। उन्होंने फैंस को चौंका दिया और क्रूज को स्टील चेयर पर चोकस्लैम और फिर अपना तगड़ा मूव देकर धराशाई किया। अब शायद NXT में दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी।Ɔ Wrestling@CWrestlingUKDabba-Kato looked freaking brilliant!Great reintroduction! #VengeanceDay12120Dabba-Kato looked freaking brilliant!Great reintroduction! #VengeanceDay https://t.co/2C7dQJnN7XWWE NXT में वापसी से पहले Dabba Kato काफी महीनों तक नज़र नहीं आएडब्बा काटो का टीवी पर आखिरी मैच बतौर कमांडर अज़ीज़ 1 अप्रैल 2022 को SmackDown के एपिसोड में आया था। वो आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच में नज़र आए थे और इसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद से उन्हें मुख्य शोज़ पर नहीं देखा गया है। वो कुछ मौकों पर मेन इवेंट और NXT के हाउस शोज़ में नज़र आए थे।2021 में डब्बा काटो ने खुद को अपोलो क्रूज के साथ जोड़ा था। उन्होंने अपोलो के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन को लंबा खींचने में मदद की थी। बाद में क्रूज जून 2022 में NXT में आ गए और काटो एक्शन से दूर हो गए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।