"हर चीज़ एक कारण से होती है"- फेमस WWE Superstar ने भावुक होकर फैंस को दिया संदेश

Ujjaval
WWE सुपरस्टार डकोटा काई ट्विटर पर भावुक नजर आईं
WWE सुपरस्टार डकोटा काई ट्विटर पर भावुक नजर आईं

Dakota Kai: WWE सुपरस्टार डकोटा काई (Dakota Kai) ने कुछ समय पहले ही ट्विटर पर फैंस को एक अहम संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वो क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) के लिए निकल रही हैं। साथ ही उन्होंने जीवन को लेकर भी बात की।

डकोटा काई ने WWE Clash at the Castle से पहले फैंस को दिया मैसेज

WWE ने अप्रैल 2022 में डकोटा काई को रिलीज कर दिया था लेकिन SummerSlam 2022 में उनकी वापसी हुई। वो बेली और इयो स्काई के साथ नजर आने लगीं और उन्हें टीवी पर पर्याप्त समय मिल रहा है। Raw में काफी समय से उनकी स्टोरीलाइन बियांका ब्लेयर, ओस्का और एलेक्सा ब्लिस के साथ चल रही है।

Clash at the Castle में डकोटा काई, बेली और इयो स्काई टीम बनाकर बियांका ब्लेयर, ओस्का और एलेक्सा ब्लिस का सामना करने वाली हैं। इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन ने कुछ समय पहले ट्विटर पर अपने हील कैरेक्टर से बाहर आकर एक भावुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनका WWE से रिलीज होने के बाद रिंग में वापस आने का मन नहीं था। हालांकि, हर चीज़ किसी एक कारण से होती है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

"आज मैं कार्डिफ के लिए फ्लाइट से जाने वाली हूँ और यह काफी शानदार चीज़ है। एक महीने पहले मुझे पता भी नहीं था कि यह एक ऐसी चीज़ होगी, जिसे मैं आगे जारी रखना चाहूंगी लेकिन हर चीज़ किसी एक कारण से होती है। अलोफा आतु! मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूँ।"

डकोटा काई को मेन रोस्टर पर आने के बाद अच्छी तरह से बुक किया है। Raw के एपिसोड में उन्होंने जरूर इयो स्काई के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीती है लेकिन वो भविष्य में जरूर चैंपियन बन सकती हैं। वो असल में ट्रिपल एच की पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। इसी कारण डकोटा काई को जरूर आगे चलकर अच्छा पुश मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।